खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : डीएम ने 160 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त की, इस वजह से हुआ एक्शन

-160 जन सेवा केंद्र संचालकों की आईडी निरस्त

-सरकारी योजनाओं के विस्तार में नहीं ले रहे थे रुचि

-नागरिकों को लाभ मिलने में हो रही थी असुविधा

-डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर आयुष्मान भारत पखवाड़ा, लेबर रजिस्ट्रेशन, प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, किसान मानधन योजना व अन्य योजनाओं के विस्तार में रुचि न लेने पर 160 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त कर दी गई है। इन केंद्रों के संचालकों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार में रुचि न लिए जाने के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को इन योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ डिस्ट्रिक्ट ई गवर्नेंस सोसायटी के सचिव कुँवर पंकज ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद 160 जनसेवा केंद्र के संचालकों की आईडी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर से संबंधित अनुबंधित डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर के स्तर से जनपद में नियुक्त/अधिकृत जिला प्रबंधक, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड देवरिया को इस संबन्ध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिन केंद्रों के संचालकों का लॉगिन आईडी निरस्त किया गया है,

उनमें –

ब्लॉक बैतालपुर के

-ग्राम जमुआ

-इजराही माफी

तेन्दुआ

ब्लाक बनकटा के

-ग्राम पिपरा दखिन पट्टी

-इंगुरी सराय

-ब्लाक बरहज के ग्राम

-पचौहा

बरहज

-गौरा बरहज

-दियोपार वीर सिंहपुर

बडया हारदो

-बरांव

ब्लाक भागलपुर के ग्राम

-पानिका

-अरिला

तेलिया अफगान

-कटियार

-ब्लाक भलुअनी के ग्राम

-कुसुम्हा

मिसरा खुदिया

-तेन्दुआ

ब्लाक भटनी के

-ग्राम तेघरा

-तेनुआ

-मगराइच

-धनउर

-भटनी बाजार

ब्लाक भाटपाररानी के

-ग्राम छितरौली

-भाटपाररानी

ब्लाक सदर के

-ग्राम डुमरिया

-देवरिया

ब्लाक देसही देवरिया के

-ग्राम भुजौली

ब्लाक गौरी बाजार के

-ग्राम सुरजपुर

-परसिया

-कुवर बखरा

-उभावोन

-गौरी बाजार

ब्लाक लार के

-ग्राम करजहा

-बभनौली बाबू

-पैकौली

ब्लाक पथरदेवा के

-ग्राम मलवावार

ब्लाक रामपुर कारखाना के

-ग्राम कुसमाहा उर्फ बेलवा-चकरवा धूस

-रामपुर कारखाना

ब्लाक रुद्रपुर के

-ग्राम करौता

-मनिहारपुर

ब्लाक सलेमपुर के

-ग्राम सहाला

-अहरौली धमउर

-पुरैना

-कामारिया

-गोपालपुर

-कोलहुआ

-अनुआपार

-लोहरा बभनौली

-जमुआ 01  तथा

-जमुआ 2 सम्मिलित हैं।   

Related posts

गोरखपुर में राष्ट्रपति कोविंद : गीता प्रेस ने बनाया रिकॉर्ड, जानें राज्यपाल और सीएम ने क्या कहा

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : ड्यूटी टाइम में अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारी, सीडीओ ने वेतन रोका, ये कार्रवाई भी होगी

Sunil Kumar Rai

अमृत डोज महाअभियान : देवरिया में एक लाख लोगों को लगाया जाएगा बूस्टर डोज, डीएम ने 525 टीमें गठित की, पढ़ें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

यूपी : बिजली कटौती से निपटने के लिए बना मास्टर प्लान, गांवों में कलेक्शन सेंटर बनाएगी योगी सरकार, जानें पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

15 दिन में पूरा होगा देवरिया-सलेमपुर मार्ग का काम : सीडीओ ने दी डेडलाइन, सेतु निगम से मांगी मुआवजे की रिपोर्ट

Rajeev Singh

Cabinet Decision : योगी कैबिनेट ने स्वास्थ्य से सड़क तक के प्रस्तावों को दी मंजूरी, जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!