खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में दर्जनभर अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी, इन प्रोजेक्ट में ढिलाई पड़ी भारी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज मनरेगा योजनान्तर्गत महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा की। समीक्षा में समस्त खण्ड विकास अधिकारी के साथ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारम्भ कराते हुए श्रमिकों को कार्य की मांग के अनुसार नियोजित किये जाने की समीक्षा में जनपद में आज कुल 31 ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं चलते हुए पाया गया। इसमें विकास खण्ड भागलपुर में सार्वधिक 14 ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं चलने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी भागलपुर को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि भविष्य में फिर ऐसी स्थिति पाए जाने पर कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जायेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारी की होगी।

कार्रवाई की जाएगी
विकास खण्ड देवरिया सदर, भागलपुर, लार, गौरी बाजार, भलुअनी, पथरदेवा, बैतालपुर, सलेमपुर एवं बरहज में जनपद के औसत 26.44 से कम श्रमिकों के नियोजन पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि इस बिन्दु पर अगर 25 मई तक प्रगति नहीं की गयी, तो सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।

रोजगार सृजन नहीं हुआ
वर्ष 2022-23 में लगभग 50 दिन से अधिक व्यतीत हो जाने के बाद भी 10 प्रतिशत से अधिक ग्राम पंचायतों में कोई भी रोज़गार सृजन नहीं हो पाया है। इस पर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी देते हुए निर्देश दिये गये कि सभी कार्य की मांग करने वाले श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पिछड़े ये ब्लॉक
कार्य की मांग के सापेक्ष कार्य उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा में विकास खण्ड भागलपुर गौरीबाजार, लार, बरहज, देसही देवरिया, बैतालपुर, बनकटा एवं रामपुर कारखाना में जनपद के औसत 57.72 से भी कम परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस पर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि कार्य की मांग करने वाले सभी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

समय से फीडिंग करें
समस्त जॉब कार्ड धारकों का आधार से जोड़े जाने की समीक्षा में विकास खण्ड रामपुर कारखाना, बनकटा एवं भागलपुर द्वारा 18 मई के बाद से कोई प्रगति नहीं किये जाने पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया। उन्हें निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन शत प्रतिशत फीडिंग करने के लिए आवश्यक रणनीति अपनाते हुए फीडिंग कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

DEORIA BREAKING : छोटी गंडक नदी में डूबे 2 किशोर, पता लगा रही गोताखोरों की टीम

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 1000 एकड़ में बनेगा टेक्सटाइल्स पार्क : सीएम योगी के सपनों को लगाएगा पंख

Swapnil Yadav

इंडो नेपाल बॉर्डर पर 13 साल बाद सड़क बनने का रास्ता साफ : 1621 करोड़ से इन 7 जिलों में बनेगा रोड, पढ़ें सीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Russia Ukrain War : 1000 किमी का सफर अकेले तय कर यूक्रेन से दूसरे देश पहुंचा 11 साल का बच्चा, हाथ पर लिखा था ये नंबर

Abhishek Kumar Rai

यूपी में हर भवन पर लहराएगा तिरंगा : फहराए जाएंगे 5 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज

Shweta Sharma

निर्धारित समयावधि में करें राजस्व वादों का निस्तारण : राज्य मंत्री अनूप प्रधान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!