खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में भू-सम्पत्तियों की न्यूनतम मूल्य दरों में कोई बदलाव नहीं, पुनरीक्षित सूची लागू

Deoria News : जिलाधिकारीदिव्या मित्तल ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली, 1997 एवं द्वितीय संशोधन नियमावली, 2013 के नियम-4 (1) के अंतर्गत जनपद देवरिया में स्थित भू-सम्पत्तियों से संबंधित न्यूनतम मूल्य दर सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस क्रम में जनसामान्य से प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार किया गया। साथ ही अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), सहायक महानिरीक्षक निबंधन, तथा उप जिलाधिकारी एवं उप निबंधक सदर, सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज एवं भाटपाररानी के साथ बैठक कर प्रचलित दर सूची के पुनरीक्षण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

विचार-विमर्श के उपरांत भू-सम्पत्तियों के क्रय-विक्रय की वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया गया, जिसमें यह पाया गया कि जनपद में भूमि एवं अन्य सम्पत्तियों की प्रचलित दरें वर्तमान में लागू न्यूनतम मूल्य दर सूची के अनुरूप हैं। समिति द्वारा यह संस्तुति की गई कि वर्तमान में प्रभावी मूल्यांकन सूची में निर्धारित दरों को यथावत रखा जाए। इसके तहत प्रभावी दिनांक 30 अगस्त 2024 की मूल्यांकन सूची में निर्धारित समस्त दरें दिनांक 1 जनवरी 2026 से भी यथावत प्रभावी रहेंगी।

Related posts

देवरिया प्रशासन का दावा : हीट वेव से नहीं हुई कोई मौत, लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की

Sunil Kumar Rai

Deoria News : श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जन सेवा केन्द्रों पर 29 अगस्त से लगेगा कैंप, साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज

Sunil Kumar Rai

लोहिया वार्ड में चला भाजपा का बूथ विजय अभियान : विधानसभा प्रभारी बोले-नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 37 गांवों से गुजरेगा बाईपास : बैतालपुर के बजाय यहां से शुरू होगा मार्ग, पढ़ें गोरखपुर-सलेमपुर बाईपास के लिए प्रस्तावित रूट

Rajeev Singh

प्रगति और समृद्धि के नए मानक पेश कर रहा नया भारत : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : शिक्षक संघ ने बीएसए से मुलाकात की, अध्यापकों से जुड़ी ये बड़ी मांग की

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!