खबरेंदेवरिया

Deoria news : भाजपा निकाय चुनाव को लोकसभा का सेमीफाइनल मान कर मैदान में उतरेगी, विधान सभा प्रभारी ने बताई योजना

Deoria news : सलेमपुर के डाकबंगले में विधान सभा प्रभारी बब्बन सिंह रघुवंशी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी।

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। भाजपा इस बार आगामी नगर निकाय चुनाव में सभी 17 नगर निगम और 200 नगर पालिका परिषदों के साथ अधिकांश नगर पंचायतों में भगवा फहराने का लक्ष्य रखा है।

सेवा पखवाड़ा चलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बीजेपी बड़े धूमधाम से मनाती है। हर साल की तरह इस साल भी पार्टी ने देश भर में कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इस साल बीजेपी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के ख़ास मौके पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेगी।

नमो एप पर डाउनलोड करें

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें और ऐसी योजनाओं के करोड़ों लाभार्थियों के साझा किए गए संदेशों का भी प्रचार-प्रसार करें। साथ ही कार्यकर्ताओं को ऐसे संदेशों को नमो एप पर अपलोड करने के लिए भी कहा।

आयोजन करेगी पार्टी

पार्टी पीएम मोदी के व्यक्तित्व के साथ-साथ उनकी उपलब्धियों पर राज्य और जिला स्तर पर एग्जिबिशन का भी आयोजन करेगी। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मोदी@20 किताब का प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया है। इनके अलावा रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से भी कहा है कि वे कोविड-19 टीकाकरण अभियान, खासकर बूस्टर डोज में तेजी लाने के लिए प्रयास करें।

उत्सव आयोजित किया जाएगा

वृक्षारोपण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को जल संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाए जाएंगे। जारी निर्देश के मुताबिक़ ‘अनेकता में एकता’ उत्सव भी आयोजित किया जाएगा जहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संदेश का भी प्रचार किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, अनिल ठाकुर, रवि कुशवाहा, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

UP Election-2022 : चौथे चरण में इन हस्तियों ने किया मतदान, अपनी जीत के किए दावे, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में वैक्सीन से 30365 बच्चे वंचित : दो दिन और चलेगा विशेष टीकाकरण पखवाड़ा, जानें प्रशासन की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

राममंदिर के उद्घाटन पर किसानों को सोलर पंप का तोहफा देगी सरकार : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Sunil Kumar Rai

देवरिया : दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sunil Kumar Rai

आरपीएफ का तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान : एक महीने में 62 बच्चों को तस्करों से बचाया, करोड़ों का ड्रग्स बरामद

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 5 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक : 1900 से ज्यादा बूथों पर चलेगा अभियान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!