खबरेंपूर्वांचल

National Unity Day 2021:सीएम ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी, जानें उनके बारे में क्या बोले मुख्यमंत्री

Uttar Pradesh : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज जीपीओ स्थित सरदार पटेल पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सीएम योगी ने कहा, आज पूरा देश सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयन्ती मना रहा है। दृढ़ प्रतिज्ञ सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अत्यन्त सहजता के साथ देश की 563 रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाकर एक भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) उनके ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।

अतुलनीय योगदान रहा

सीएम ने कहा कि स्वतंत्र भारत की एकता व अखण्डता को स्थापित करने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का अतुलनीय योगदान रहा। सरदार पटेल के योगदान को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को उनकी जयन्ती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (National Unity Day 2021) के रूप में मनाने का निर्णय लिया। सरदार पटेल के सम्मान में प्रधानमंत्री ने गुजरात के सरदार सरोवर बांध के निकट सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा की स्थापना करके दुनिया के सामने सिद्ध किया कि उनका स्थान भारत में बहुत ऊंचा है।

स्मरण किया जायेगा

सीएम योगी ने आगे कहा, भारत में जब-जब स्वाधीनता संग्राम की चर्चा होगी, तब-तब सरदार वल्लभ भाई पटेल व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को स्मरण किया जायेगा। सरदार पटेल ने जूनागढ़ व हैदराबाद रियासत का स्वाधीन भारत में विलय कराया। उनका यह कार्य स्वतंत्र भारत के प्रत्येक नागरिक को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। सरदार पटेल ने सोमनाथ मन्दिर के पुनरुद्धार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

विमोचन किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक समिति से प्रकाशित ‘पटेल स्मारिका-2021’ का विमोचन किया। उन्होंने स्व राम कुमार वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, विधायक शशांक वर्मा, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

डीएम और सीडीओ ने गोपाष्टमी पर की गौ-सेवा : कान्हा गौशाला में विधि-विधान से की पूजा, लोगों से की अपील

Sunil Kumar Rai

आईएमएस में हुआ उद्भव 2025 का आयोजन : छात्रों ने कंपटीशन में दिखाया दम

Satyendra Kr Vishwakarma

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा :  पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : देवरिया में युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयन्ती की शुभकामनाएं दीं, कहा- रामायण ने राह दिखाई

Shweta Sharma

DEORIA : पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी का हुआ स्वागत, विपक्षियों पर हुए हमलावर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!