खबरेंदेवरिया

DEORIA : पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी का हुआ स्वागत, विपक्षियों पर हुए हमलावर

Deoria News : देवरिया एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीसीएलडीएफ) के चेयरमैन, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेन्द्र तिवारी का पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र दे कर स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत में यूपीसीएलडीएफ चेयरमैन वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि बिना भेदभाव के मोदी-योगी सरकार विकास कार्य कर रही हैं। यही कारण है कि 20 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले यूपी में विकास कार्य सैफई और एक परिवार विशेष तक ही सीमित था।

सब का विकास किया

भाजपा ने ‘सबका साथ सबका विकास’ का मूल मंत्र अपनाकर विकास कार्य किए। सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, पक्के आवास, रसोई गैस, बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इण्डिया, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का सुन्दरीकरण जैसे जन भावनाओं से जुड़े कार्य किए। इन कार्यों की वजह से लोगों के मन में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

बिचौलियों का खात्मा हुआ

केंद्र सरकार की सेना के लिये लायी गयी अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) पर विपक्षी दलों ने युवाओं को गुमराह करने का काम किया है। इस योजना से युवाओं का किसी भी प्रकार से कोई नुकसान नहीं होना है। बल्कि यह योजना युवाओं के भविष्य के लिये बहुत ही मददगार होने वाली है। आज मोदी सरकार द्वारा लायी गयी राष्ट्रीय कृषि बाजार ई-नेम पोर्टल किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने में बहुत सहायता कर रहा। इसके आने से बिचौलियों का खात्मा हुआ है।

भाजपा ने कभी प्रदर्शन नहीं किया

तिवारी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुये कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया है। जाकिया जाफरी ने एक केस किया था कि नरेन्द्र मोदी की गुजरात के दंगों में भूमिका पर जांच होनी चाहिए। ‘कांग्रेस और कुछ पार्टियों की मदद से अपनी दुकान चलाने वालों को आज सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला, सच देश के सामने है। SIT ने गुजरात के उस समय के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को 9 घण्टे तक इंटेरोगेट किया, लेकिन एक दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध नहीं किया।

कितने दिन चलाएंगे

जबकि आज देश में कांग्रेस के जो भी एक दो मुख्यमंत्री बचे हैं, वो कामधाम छोड़कर दिल्ली में धरना दे रहे हैं। कांग्रेस देश को बता रही है कि भ्रष्टाचार पर भी सत्याग्रह किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस, वामपंथियों और अन्य से पूछना चाहते हैं कि आपकी पूरी दुकान जो पिछले 20 साल से नरेन्द्र मोदी जी के विरोध पर चल रही थी, अब कितने दिन और चलाएंगे आप।

ये रहे मौजूद

इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्रा, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, रूपम पाण्डेय, सुधांशू रंजन मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, ऋषिनाथ मिश्रा, विनोद मिश्रा, अमित वाजपेयी, राहुल कुमार, अमित सिंह, विजय कुशवाहा, अनिल राजभर, आशीष पासवान, अखिलेश मिश्रा, दिनेश गुप्ता, बंटी जायसवाल, विजय सिंह, अभिषेक कुमार आदि रहे।

काला दिवस मनाया जाएगा

शनिवार, 25 जून 2022 को दिन में 10:30 बजे जिला कार्यालय भाजपा औरा चौरी पर आपातकाल को काला दिवस के रूप में गोष्ठी का आयोजन तथा मीसा बंदियों को सम्मानित कर मनाया जायेगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय कुमार दूबे ने दी।

Related posts

देवरिया के इस गांव में शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण केंद्र : डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने किया उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती : कुर्मी महासभा ने चौराहे का नाम बदलने की मांग की, विधायक तेजपाल नागर ने दिया आश्वासन

Satyendra Kr Vishwakarma

Nupur Sharma : नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, इस वजह से हुआ एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

रोडवेज देवरिया में निकली चालकों की बंपर भर्ती : ये योग्यता रखने वाले करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई : एसपी संग निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने जताई नाराजगी, जानें क्यों हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने अभ्यर्थियों को दिए सफलता के गुर : छात्रों के लिए वरदान बनी अभ्युदय योजना

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!