खबरेंदेवरिया

सलेमपुर नगर पंचायत चुनाव : भाजपा की तैयारी तेज, हर वार्ड में ऐसे जीत दर्ज करेगी पार्टी

Deoria News : नगर पंचायत चुनाव सलेमपुर के सिलसिले में भाजपा सलेमपुर की एक आवश्यक बैठक सिंचाई विभाग स्थित डाकबंगले पर की गई।

बैठक को सम्बोधित करते चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने कहा कि इस बार के नगर पंचायत चुनाव में कमल निशान का प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा। पार्टी कार्यकर्ता ही इस बार प्रत्याशी होगा।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में भाजपा की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा। अपने वार्डों में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ना है। पेज प्रमुख की सूची जल्द से जल्द तैयार करनी है। संगठन पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गयी है, सभी उसका निर्वहन करें।

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि कुशल नेतृत्व और अनुशासित कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान से ही पार्टी किसी भी मिशन में सफलता प्राप्त कर सकती है।

जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ निरन्तर कार्य कर रही है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि आगामी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार के किए गये कार्य को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर अमित सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक तिवारी ने किया।

बैठक में अजय दूबे वत्स, दीपक श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, अनूप उपाध्याय, अनूप मिश्रा, अजित मिश्र, अवधेश मद्देशिया, धनन्जय चतुर्वेदी, इन्द्रजित मौर्य, अमरदत्त यादव, राकेश राय, सत्य प्रकाश दुबे, मनीष मिश्र, धर्मप्रकाश पाण्डेय, विकास चौहान, छेदी जायसवाल, अमिताभ भगत आदि मौजूद रहे।

Related posts

DEORIA : जिले के सभी अफसरों ने जल भराव वाले गांवों का जाना हाल, दवाएं वितरित कीं, नाव की संख्या बढ़ाई गई

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम किसान निधि कैंप का किया दौरा : कहा- यूपी सरकार कृषकों के हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : धान स्टॉक अनियमितता में 6 क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित, डीएम ने 10 पर लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

नोएडा में 1650 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया : प्रशासन ने बनाए 4 शेल्टर, आधा दर्जन टीमें रेस्क्यू में जुटीं

Rajeev Singh

नोएडा : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र बने ‘‘थिनक्यूबेटर 2022’’ के विजेता, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : किसान मानधन योजना संवार रही कृषकों का बुढ़ापा, कम प्रीमियम में ज्यादा लाभ, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!