खबरेंनोएडा-एनसीआर

नोएडा में 1650 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया : प्रशासन ने बनाए 4 शेल्टर, आधा दर्जन टीमें रेस्क्यू में जुटीं

Gautam Buddh Nagar : भारी वर्षा होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जनपद गौतमबुद्ध नगर में नदी के किनारे स्थित गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने एवं उनको हर संभव मदद उपलब्ध कराने को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्थाई आश्रय स्थलों में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, खानपान, पीने योग्य पानी, साफ सफाई, लाइट, स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं आदि सभी सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है।

नोडल अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में यमुना नदी के बढ़े हुए जलस्तर के कारण प्रभावित परिवारों को स्थाई आश्रय स्थलों में शिफ्ट करने के लिए नोएडा सेक्टर 134, 135,136 में चार शरणालय बनाए गए हैं, जिसमें बाढ़ से प्रभावित ग्रामों के 1500 व्यक्तियों तथा 150 रेस्क्यू किए गए व्यक्ति प्रवास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शरणालय में प्रवास कर रहे परिवारों के व्यक्तियों के लिए राहत सामग्री, खानपान, पीने योग्य पानी, साफ सफाई, लाइट तथा उन्हें स्वास्थ संबंधी सभी सुविधाएं मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान तक लगभग 700 पशुओं को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। यमुना नदी के समीप स्थित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बचाव कार्य के लिए 4 एनडीआरएफ, 2 एसडीआरएफ एवं एक पीएसी टीम की लगाई गई हैं, जोकि निरंतर रेस्क्यू कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के व्यक्तियों की स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए जनपद में 8 मेडिकल टीम की स्थापना की गई है, जोकि निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। आम जनमानस की सहायता के लिए जनपद में बाढ़ कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। जन सामान्य बाढ़ आपदा की स्थिति में सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 0120- 2974274 पर संपर्क करके भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यमुना नदी के किनारे स्थित ग्रामों के ग्रामीणों को सचेत करते हुए बताया है कि अभी आगामी कुछ घंटों तक यमुना नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ेगा। सभी ग्रामवासी सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। उन्होंने आम जनमानस को आश्वस्त किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है, जो निरंतर कार्रवाई कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचा रहे हैं।

Related posts

एकेटीयू : कुलपति प्रो पीके मिश्रा ने एनसीआर के सम्बद्ध संस्थानों की समस्याएं सुनीं, इन कोर्स में पढ़ाई का पैटर्न बदलेगा

Abhishek Kumar Rai

दुबई के शेख चखेंगे पूर्वांचल के फल-फूल और पत्तों का स्वाद : यूएई भेजी गई पहली खेप, किसानों को उद्यमी बना रही यूपी सरकार

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पूर्व प्रत्याशी पिंटू सैंथवार के खिलाफ मुकदमे की जांच करेगा 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, पार्टी ने लगाया ये आरोप

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया समेत 35 जनपदों के लाखों किसानों को मुआवजा देगी योगी सरकार, करोड़ों रुपये की राशि जारी, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

स्कॉलरशिप साधनहीन छात्रों के लिए आवश्यक, न छूटे एक भी पात्र : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Abhishek Kumar Rai

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए पदक

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!