उत्तर प्रदेशखबरें

एकेटीयू : कुलपति प्रो पीके मिश्रा ने एनसीआर के सम्बद्ध संस्थानों की समस्याएं सुनीं, इन कोर्स में पढ़ाई का पैटर्न बदलेगा

Noida News : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (Dr. APJ Abdul Kalam Technical University) के कुलपति प्रो पीके मिश्रा ने शनिवार को नोएडा स्थित परिसर में एनसीआर क्षेत्र के सम्बद्ध संस्थानों के निदेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य संस्थानों की समस्याओं से अवगत होना और उनका निराकरण रहा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश बहुत आसान हो गया है। किन्तु पाठ्यक्रम अधिक डिमांड में नहीं रह गये हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कंप्यूटर साइंस से सम्बन्धित पाठ्यक्रम ही डिमांड में हैं।

जोड़ा जाएगा
उन्होंने कहा कि समस्त संस्थानों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय अन्य इंजीनियरिंग ब्रांचों को समय के अनुरूप तैयार कर डिमांडिंग बनाने पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वरोजगारपरक बनाने के लिए नवाचार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कोलैबरेटिव टीचिंग-लर्निंग के लिए समस्त संस्थानों का सानिध्य भी प्राप्त किया जायेगा।

इंचार्ज की जिम्मेदारी मिली
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट तथा इन्क्यूबेशन की गतिविधियों को उत्कृष्टता के साथ संचालित करने के लिए प्रो संदीप तिवारी को प्रोफेसर इंचार्ज का कार्यभार सौंपा गया है। इस अवसर पर विवि के एनसीआर स्थित सम्बद्ध संस्थानों के निदेशक उपस्थित रहे। बैठक का समन्वयन प्रो संदीप तिवारी ने किया। बैठक विधिवत सम्पन्न हो गयी। एकेटीयू, लखनऊ के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र ने ये जानकारी दी

Related posts

डीएम ने की पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा : देवरिया में 493881 बच्चों को दी जाएगी खुराक, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai

इन उपायों से रोगों पर होगा वार : डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारम्भ, सीएमओ की लोगों से अपील…

Sunil Kumar Rai

भाजपा ने किया श्रमदान : सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्टी जिलाध्यक्ष ने शहर के गायत्री मंदिर सरोवर की सफाई की

Abhishek Kumar Rai

देवरिया कांग्रेस की बैठक : जिला उपाध्यक्ष ने कहा-भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी का हुआ विकास

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : जल जीवन मिशन में सुस्ती पर दो फर्मों को नोटिस जारी, सीडीओ ने 10 दिन की मोहलत दी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने दवा बांट कर मनाया ये खास दिन : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Rajeev Singh
error: Content is protected !!