खबरेंदेवरिया

अब देवरिया में होगी मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल की मरम्मत : डीएम की पहल पर एलिम्को ने शुरू किया सर्विस सेंटर

Deoria News : अब दिव्यांगजनों को मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल के खराब होने की दशा में मरम्मत के लिए महीनों इंतजार नहीं करना होगा। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की विशेष पहल पर एलिम्को ने जनपद में अपना सर्विस सेंटर शुरू किया है। अभी तक जनपद में सर्विस सेंटर न होने की वजह से मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल में आने वाली खामियों को दूर करने के लिए कानपुर भेजा जाता था, जिसमें लंबा समय लगता था।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि हाल के वर्षो में दिव्यांगों को बड़ी संख्या में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया है, जिससे उनके जीवन की राह आसान हुई है। इन आधुनिक मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिलों को दिव्यांगों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए विशेष रूप से तैयार किया गया है। ये एक्सीलेटर के माध्यम से चलती है, जिसमे 12-12 वोल्ट की 2 बैटरी, मोटर कंट्रोलर व चार्जर मुख्य रूप से होते हैं।

इन पर एक वर्ष की वारंटी दी जाती है। लेकिन, इनमें किसी भी तरह की खराबी आने पर दिव्यांगजनों को परेशानी होती थी। स्थानीय बाजार में इसके पार्ट उपलब्ध न होने तथा एलिम्को का कोई  सर्विस सेंटर न  होने के कारण दिव्यांगजनों को असुविधा देखने को मिलती थी। उन्हें कुरियर के माध्यम से अपनी मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल कानपुर भेजनी पड़ती थी, जहां से वापस आने में एक से दो महीने का समय लग जाता था।

जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों की सुविधा के दृष्टिगत व्यक्तिगत प्रयास किया और एलिम्को प्रबंधन से सर्विस सेंटर खोलने के लिए बात की। जिसके बाद एलिम्को ने अपना सेल्स एवं रिपेयर सेंटर-आसरा शुरू कर दिया है। मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल से जुड़ी किसी भी खराबी को सही कराने के लिए दिव्यांगजन विठोबा आसरा सेंटर, निकट प्रधान डाक घर के आगे वाली गली सिविल लाइन रोड, देवरिया मोबाइल नंबर 09839208111, 9984845111 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस केंद्र के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के एडिप योजनान्तर्गत निःशुल्क उपकरण जैसे मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सेन्सर स्टिक, कृत्रिम अंग, वैशाखी, ट्राइसाइकिल इत्यादि हेतु विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित कर पात्र दिव्यांगजनों का पंजीकरण भी किया जाएगा।

Related posts

देवरिया में 3.86 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी इस विटामिन की खुराक : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सीएचसी पथरदेवा से की शुरुआत

Satyendra Kr Vishwakarma

गोरखपुर में स्थापित होगा उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र : 10 एटमिक रिएक्टर की स्थापना करेगी मोदी सरकार

Pushpanjali Srivastava

इच्छाशक्ति : देश में रोज तैयार हो रहा 50 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन साल में बिछेगा सड़कों का जाल

Abhishek Kumar Rai

सरकारी अस्पताल में प्रसव में हो परेशानी तो इन नंबरों पर करें शिकायत : देवरिया प्रशासन तुरंत लेगा एक्शन, डीएम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

Kanhaiya Lal Murder Case : कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों को 10 दिन की रिमांड, एनआईए कर रही छानबीन

Abhishek Kumar Rai

Draupadi Murmu Win : पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!