खबरेंदेवरिया

देवरिया रोजगार मेले में 959 युवाओं को मिली नौकरी : जिलाधिकारी एपी सिंह ने किया शुभारंभ, दी ये सीख

Deoria News : राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में आज राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में 1,721 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 959 का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्किल्ड कामगार की वैश्विक डिमांड है। युवा जिस भी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें उसका ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद से बड़ी संख्या में युवा खाड़ी देश सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में रोजगार प्राप्त करने के लिए जाते हैं। ऐसे युवाओं को उन देशों की भाषा-संस्कृति तथा मूलभूत कानूनों का प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना बनायी जा रही है, जिससे उन्हें विदेश में कोई असुविधा न हो।

डीएम ने युवाओं को एफपीओ के गठन के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एफपीओ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं।

एनएसआईसी के उप प्रबंधक कुमार रोहित ने बताया कि आज आयोजित रोजगार मेले में 22 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने प्रतिभाग किया। युवाओं में रोजगार मेले के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला।

इन कंपनियों ने युवाओं का मशीन ऑपरेटर, स्विंग मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, स्टोरकीपर, इलेक्ट्रिशियन, ट्रेनी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेली कॉलिंग, स्टोर मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर चयन किया गया है।

Related posts

DEORIA : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बिहार बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

मिलेट्स पर काम करने वाले किसानों का सम्मान करेगी योगी सरकार : हर जनपद से हिस्सा लेंगे 50 कृषक, 3 दिन चलेगा श्रीअन्न महोत्सव

Sunil Kumar Rai

लोकार्पण से पहले हादसा : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेडिंग तोड़ खाई में गिरा गश्ती वाहन, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Sunil Kumar Rai

पर ड्राप मोर क्रॉप योजना की धीमी प्रगति से नाराज डीएम : 9 फर्मों का आवंटन किया निरस्त, अब तक सिर्फ 242 किसानों…

Sunil Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा की अगुवाई में हुई दिशा की बैठक : देवरिया के सभी जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे, डीएम और एसपी बोले- मिल कर जनपद का विकास करेंगे

Abhishek Kumar Rai

आईटीआई प्राचार्य को नोटिस : मुख्य विकास अधिकारी ने लिया एक्शन, यूपीपीसीएल को दी अगले महीने तक की टाइम लाइन

Rajeev Singh
error: Content is protected !!