उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी एंटी रोमियो स्क्वायड ने 30 लाख से अधिक स्थानों पर की चेकिंग : दर्ज किए 7000 से अधिक मुकदमे, सीएम योगी के आदेश पर…

Uttar Pradesh News : यूपी की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड शोहदों पर कहर बनकर टूट रही है। प्रदेश में शोहदों और मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। 6 माह के अभियान में 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा एक्शन लिया गया, इसमें 3324 पुरुष और 4090 महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं।

स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 30,76,246 स्थानों की चेकिंग की। इनमें स्कूल, सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहे, बाजार, मॉल्स, पार्क एवं अन्य स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर कुल 1,34,33,261 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 7563 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 9512 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 48,92,991 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने पूरे प्रदेश में जोन और कमिश्नरेट स्तर पर कार्रवाई की।

सबसे ज्यादा आगरा जोन के मनचलों पर चला स्क्वायड का चाबुक
डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा शोहदों-मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इस क्रम में प्रदेश भर में स्क्वायड की ओर से 6 माह में विशेष अभियान चलाया गया। ऐसे में जोन स्तर पर कार्रवाई के लिए 8 जोन में 1413 एंटी रोमियो स्क्वायड को एक्टिव किया गया, जिसमें 2977 पुरुष पुलिसकर्मी और 3499 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 25,40,012 स्थानों पर चेकिंग की। इनमें स्कूल, सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहे, बाजार, मॉल्स, पार्क एवं अन्य स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर कुल 97,75,616 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 7097 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 8951 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 44,31,216 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने सबसे अधिक कार्रवाई आगरा जोन में की, जहां 474493 स्थानों की चेकिंग करते हुए 12,73,120 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। वहीं 637 मुकदमे दर्ज किए गए जबकि 1114 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दूसरे नंबर पर बरेली जोन, तीसरे नंबर पर लखनऊ जोन, चौथे नंबर पर वाराणसी और पांचवे नंबर पर गोरखपुर जोन है।

प्रदेश के सात कमिश्नरेट में भी शोहदों पर खूब हुई कार्रवाई
प्रदेश के सात कमिश्नरेट में 265 एंटी रोमियो स्क्वायड को एक्टिव किया गया, जिसमें 347 पुरुष पुलिसकर्मी और 591 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 5,36,234 स्थानों पर चेकिंग की। इन स्थानों पर कुल 36,57,645 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 466 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 561 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 4,61,775 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने सबसे अधिक कार्रवाई आगरा कमिश्नरेट में की, जहां 1,35,752 स्थानों की चेकिंग करते हुए 5,01,165 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। वहीं 60 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 92 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दूसरे नंबर पर लखनऊ, तीसरे नंबर पर कानपुर, चौथे नंबर पर गौतमबुद्धनगर और पांचवें नंबर पर गाजियाबाद कमिश्नरेट है।

Related posts

Deoria News : सहकारी समिति चुनाव में विजेता कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, पदाधिकारियों ने दी ये सीख

Satyendra Kr Vishwakarma

वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी के इस इलाके का किया दौरा, जानें क्या थी वजह

Shweta Sharma

देवरिया : आखिरी दिन 39 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, पथरदेवा सीट से ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी और परवेज आलम ने किया नामांकन

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : देवरिया मेडिकल कॉलेज में आरोग्य भारती ने लोगों को किया जागरूक, बताया स्वस्थ जीवन शैली के फायदे और तरीके

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : 5 साल बाद 27 फरवरी को देवरिया आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित : डीएम ने लोगों से की ये अपील, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें कॉल

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!