खबरेंदेवरिया

सीडीओ की जांच में 68 कर्मचारी मिले अनुपस्थित : सभी का वेतन बाधित, बीडीओ से जवाब तलब

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने पूर्वान्ह्न 10.50 बजे समस्त विकास खण्डों से व्हाट्सअप के माध्यम से उपस्थिति पंजिका मंगाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की, जिसमें 68 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।

उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का आज का वेतन/मानदेय बाधित कर संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी संस्तुति सहित स्पष्ट आख्या 5 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा है कि बार-बार उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण दौरान इतने अधिक संख्या में ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों का अनुपस्थित पाया जाना यह स्पष्ट करता है कि खण्ड विकास अधिकारियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं है।

मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त के संबंध में संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों कों भी अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके पूर्व के निरीक्षणों में अनुपस्थित कर्मचारियों में से कौन-कौन से अधिकारी/ कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये थे और उनके विरुद्व संबंधित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा क्या-क्या कार्रवाई की गयी है, वे अपने स्पष्टीकरण में उल्लेख करेें।

अनुपस्थित कर्मचारियों में –

  • ब्लाक गौरी बाजार से सविअ (म) पुष्पा देवी, लेखाकार ऋषिकेश गुप्ता, बीटी हरिओम पाण्डेय, टीए अवधेश मिश्रा, टीए हरिलाल यादव, टीए ऋषिकेश प्रताप सिंह
  • ब्लाक भाटपाररानी से बीएमएम राजेश यादव, बीएमएम अभिषेक राय, टीए अतुल कुमार सिंह, टीए व्यास नाथ राय, एडीओ (एजी) विनीत पौनिया, वस मनोज कुमार यादव,
  • ब्लाक भटनी से एपीओ मंजू कुशवाहा, बीटी रामदेव यादव, टीए अरविन्द कुमार कुशवाहा, टीए वृजेश सिंह, टीए कमलेश भारती, टीए बंकटेश्वर यादव, बीएमएम अखिलेश कुमार, क आपरेटर राज नारायण यादव
  • ब्लाक सलेमपुर से व सहा सुरेन्द्र कुमार गौतम, टीए श्रुतिदेव तिवारी, टीए सुधाकर पाण्डेय, टीए अरुण शर्मा, टीए अरुण कुमार तिवारी, टीए अमरजीत
  • ब्लाक बनकटा से सहा विअ (सह) अभिनव, व सहा चन्द प्रकाश सिंह, ओडीओ(एजी) स्वतंत्र मिश्रा, क आ सत्येन्द्र कुमार रजत, बी सी शिशिर तिवारी, बीसी देशदीपक राय, स क धमेन्द्र यादव
  • ब्लाक पथरदेवा से टीए रामचन्द्र यादव, सविअ(पंचायत) राजेश राय, एडीओ(पीपी) कृष्ण मोहन प्रसाद, बीएमएम मान्धाता मिश्रा, बीएमएम राम सिंह राणा, बीएमएम अजीत यादव
  • ब्लाक पथरदेवा से टीए कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, टीए अमरेन्द्र सिंह, टीए शिवाकान्त मणि त्रिपाठी, तरकुलवा से टीए विजय कुमार चौहान, बीएमएम अजय यादव, कआ आरपी प्रजापति, सविअ(पंचायत) अम्बिका प्रसाद
  • ब्लाक बैतालपुर से देवेन्द्र पटेल, अपर अभियंता ग्रा अभि वि बद्री कुमार, एपीओ कृष्णपाल सिंह, क आ ध्रुवदेव प्रजापति, टीए दिग्विजय नाथ तिवारी, टीए जय प्रकाश प्रसाद, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, टीए रमेश मिश्रा, टीए उदय प्रताप सिंह, उपेन्द्र प्रकाश राव
  • ब्लाक रामपुर कारखाना से स विअ (पंचायत) बिन्दा सिंह, ब्लाक रुद्रपुर से टीए दीपचन्द्र गुप्ता, टीए शिवदत्त यादव, टीए सुरेन्द्र प्रसाद, टीए सतीश सिंह, टीए सभापति मणि त्रिपाठी
  • ब्लाक भागलपुर से बीएमएम विकास कुमार मिश्र, एपीओ देवेन्द्र प्रताप सिंह, टीए कमलेश कुमार ओझा, टीए सन्तोष पाण्डेय, सचिव (पंचायत) धीरेन्द्र सागर एवं ब्लाक लार से लेखाकार रामअशीष प्रसाद अनुस्थितों में सम्मिलित हैं।

Related posts

लोकार्पण से पहले हादसा : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेडिंग तोड़ खाई में गिरा गश्ती वाहन, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी की पहल पर मानस को राहत कोष से मिली मदद, जताया आभार

Sunil Kumar Rai

DEORIA : ग्राम समाधान दिवस पर सीडीओ ने इस गांव का किया दौरा, इतनी शिकायतें निस्तारित हुईं

Sunil Kumar Rai

SP Candidates list released : सपा ने 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देवरिया सदर से पिंटू सैंथवार और बरहज से विजय रावत को उम्मीदवार बनाया

Sunil Kumar Rai

देवरिया में लगे 26.59 लाख पौधे : राज्य मंत्री और नोडल अधिकारी ने किया पौधारोपण, डीएम ने लगाया कनकचंपा का पौधा

Sunil Kumar Rai

जीवनदायिनी मां जलदायिनी की भी बन रहीं स्रोत : हर घर निर्मल जल पहुंचाने में दे रहीं योगदान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!