उत्तर प्रदेशखबरें

योगी सरकार के प्रयास से राजस्व संग्रह में मंडियों का सराहनीय योगदान : जानें साल दर साल कैसे मिली सफलता

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए अग्रसर योगी सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास किया है। यूपी को विकास की योजनाओं से जोड़ने के साथ ही राजस्व संग्रह में भी काफी वृद्धि की। इसमें मंडी समितियों का भी सराहनीय योगदान रहा।

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से किसानों के हित का ध्यान रखते हुए मंडी शुल्क को न्यूनतम किया गया। बावजूद इसके राजस्व संग्रह में मंडियों का अच्छा योगदान रहा। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मंडी समितियों को 614 करोड़ रुपये की आय हुई तो वहीं 2022-23 में यह आंकड़ा बढ़कर 1520.95 करोड़ रुपये हो गया। योगी सरकार के वित्तीय अनुशासन से वर्तमान वित्तीय वर्ष के शुरुआती दो माह में अब तक 251.61 करोड़ का राजस्व संग्रहित हो चुका है।

वर्ष दर वर्ष बढ़ रही मंडी समितियों की प्रगति
योगी सरकार बनने के पश्चात से ही मंडी समितियों ने लक्ष्य के अनुरूप काफी हद तक सफलता हासिल की। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मंडी समितियों को मंडी शुल्क से 304.92 करोड़, विकास सेस से 137.07, यूजर चार्ज से 42.79 करोड़ और अन्य आय से 129.25 करोड़ यानी कुल 614.02 करोड़ की आय हुई थी।

वहीं 2022-23 में मंडी समितियों को मंडी शुल्क से 874.10 करोड़, विकास सेस से 410.47, यूजर चार्ज से 48.79 करोड़, अन्य आय से 187.59 करोड़ की आय हुई। इस वित्तीय वर्ष में कुल 1520.95 करोड़ की आय मंडी समितियों को हुई। मंडी शुल्क में 286.7, विकास सेस से 299.5, यूजर चार्ज से 114, अन्य आय से 145.1 और कुल आय से 247.7 फीसदी की प्रगति हुई।

2023-24 के दो महीने में भी किया कमाल
योगी सरकार अनुशासन प्रिय है। अपने कार्यों से लेकर राज्य के हर क्षेत्र में अनुशासन ही उनकी प्राथमिकता है। यह अनुशासन वित्तीय क्षेत्र में भी दिखती है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के शुरुआती दो महीने में मंडी शुल्क से समितियों को 130.32, विकास सेस से 65.14, यूजर चार्ज 6.98, अन्य आय से 20.38 करोड़ समेत कुल आय 222.82 करोड़ की हुई।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के महज दो महीने (अप्रैल-मई) में भी विभिन्न मदों के जरिए इसमें काफी प्रगति हुई। अप्रैल व मई 2023-2024 में मंडी शुल्क 145.55 करोड़, विकास सेस 65.88 करोड़, यूजर चार्ज 7.50 करोड़, अन्य आय 32.68 करोड़ के साथ कुल दो महीने में समितियों को 251.61 करोड़ की आय हुई।

Related posts

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : देवरिया के स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास, रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक बन कर हुआ तैयार

Satyendra Kr Vishwakarma

अफसरों को सीएम योगी की दो टूक : राजस्व वादों के निस्तारण में स्वीकार नहीं ‘तारीख पर तारीख’ का रवैया, प्रदर्शन सुधारें या…

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में नदी में डूबने से 5 की मौत, दो बच्चे शामिल, सीएम योगी ने जताया शोक

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, योगी सरकार ने 1 रुपये सालाना पर दी जमीन, हजारों को मिलेगा रोजगार

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया प्रशासन की तैयारी : जनपद के 10 बड़े बकाएदारों से सख्ती से होगी वसूली, हर तहसील में टॉप टेन की लिस्ट तैयार

Sunil Kumar Rai

New GST Rates : आज से और महंगा हुआ मुंह का निवाला, आटा-चावल और दूध-दही तक पर लगेगा GST

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!