खबरेंदेवरिया

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : देवरिया के स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास, रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक बन कर हुआ तैयार

Deoria News : देवरिया के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने बड़ी जिम्मेदारी उठाई। उनके प्रयासों की वजह से जनपद के कई विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का सपना साकार हुआ। बच्चों को अत्याधुनिक संसाधनों के साथ शिक्षा मिल रही है।

साथ ही एमएलए के प्रयास से जिले के शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के नाम पर एक स्मारक बन कर तैयार हो गया है। अब उसमें डिजिटल म्यूजियम बनाने की योजना है, ताकि बच्चों को देवरिया की सांस्कृतिक-ऐतिहासिक थाती से रूबरू कराया जा सके।

स्कूलों का हुआ कायाकल्प
भाजपा विधायक ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि आज उस काम की रिपोर्ट आप सबके समक्ष रख रहा हूं, जिससे मुझे व्यक्तिगत तौर पर बेहद आत्मिक संतोष हुआ। ये काम था सरकारी प्राइमरी स्कूल को गोद ले वहाँ का कायाकल्प करने का। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से दो सरकारी प्राइमरी स्कूलों को गोद लेकर एक वर्ष के भीतर वहाँ का कायाकल्प करने का संकल्प लिया था। इसी के तहत गौरीबाजार क्षेत्र के बेलवा पाण्डेय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं बैतालपुर क्षेत्र के बौरडीह उच्च प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया था।

स्मार्ट क्लास में पढ़ रहे बच्चे
उन्होंने कहा, बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि बेलवा पांडेय स्कूल में ज़रूरत की सभी चीज़ों के साथ ही ख़ास तौर पर स्मार्ट क्लास शुरू करा दी गई है। अब बच्चे यहाँ ब्लैक बोर्ड पर नहीं बल्कि स्मार्ट क्लास के ज़रिये पढ़ेंगे। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास और स्मार्ट क्लास की बड़ी सी LED बेहद कौतूहल की चीज़ थी। बच्चों के चेहरों पर ख़ुशी देखने लायक थी। उन्हें लग रहा था कि अब वे भी बड़े शहरों के कॉन्वेंट स्कूलों की तरह ही अपने गाँव में भी स्मार्ट क्लास में पढ़ सकेंगे। इन बच्चों को ढेरों शुभकामनाएं, आप सबका आशीर्वाद यूँ ही बना रहे।

स्मारक बन कर हुआ तैयार
विधायक ने आगे कहा, अमर शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी जी हम सब का गौरव हैं। युवा पीढ़ी को उनके बारे में ज़रूर जानना चाहिए। महज़ 13 वर्ष की उम्र में वे भारतीय ध्वज फहराते हुए अंग्रेजों की गोली के शिकार हुए और शहीद हो गए। उनके नाम पर देवरिया में कभी कुछ भी नहीं हुआ। उनकी वीरगाथा जन-जन तक पहुँचाने के लिए मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया था कि प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी जी के नाम पर एक भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाए।

यह स्मारक नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा साथ ही साथ देवरिया के लोगों के लिए एक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने मेरे अनुरोध पर कैबिनेट प्रस्ताव कर देवरिया में भव्य स्मारक बनाने का आदेश दिया। आज यह स्मारक बनकर तैयार खड़ा है और बहुत जल्द सबके लिए खोल दिया जाएगा। यह एक प्रेरणा स्थल भी होगा और पर्यटक स्थल भी। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद सदैव बना रहे।

Related posts

अच्छी खबर : देवरिया, कुशीनगर समेत पूर्वांचल में बदलेगा शिक्षा का स्तर, 13 नवंबर को राज्य विश्वविद्यालय का होगा शिलान्यास

Sunil Kumar Rai

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नया आयाम देगा : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

Independence Day Celebration : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मूक – बधिर बच्चों संग मनाया आजादी का जश्न, बांटी खुशियां

Abhishek Kumar Rai

जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास : सीएम योगी

Shweta Sharma

दूसरे दिन 658 दिव्यांजनोंं को वितरित हुए 1104 उपकरण : डीएम ने बढ़ाया उत्साह, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने…

Abhishek Kumar Rai

यूपी : ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन करेगी योगी सरकार, पर्यटन क्षेत्र के लिए सीएम ने तय किए लक्ष्य, जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!