खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : देवरिया में नदी में डूबने से 5 की मौत, दो बच्चे शामिल, सीएम योगी ने जताया शोक

Deoria News : बुधवार को देवरिया में हुए एक दुखद हादसे में नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ अफसर पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

घटना जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पचरुखिया घाट की है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बुधवार को घाट पर एक बच्चा नहाने के लिए गंडक नदी में उतरा और वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक दूसरा बच्चा और वहां मौजूद महिलाएं नदी में उतर गईं लेकिन वह भी डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक 2 बच्चों और 3 महिलाओं की मौत हो चुकी थी। इस दुखःद हादसे की जानकारी होते ही डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा वरिष्ठ अफसरों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹400000 की आर्थिक सहायता प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

Related posts

‘स्कूल चलो अभियान’ में 10 हजार बच्चों का हुआ नामांकन : डीएम ने महुआडीह ईंट-भट्ठे का किया निरीक्षण

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण के लिए 15 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन, देवरिया में इन ट्रेड्स में मिलेगी ट्रेनिंग और टूलकिट

Sunil Kumar Rai

देवरिया में फैला झोलाछाप डॉक्टरों का जाल : रिपोर्ट में 650 से अधिक का खुलासा, डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria news : उसरा बाजार के इस प्लांट से 4 ब्लॉक को मिलेगा टेकहोम फूड, 300 समूहों ने की मदद, डीएम ने किया निरीक्षण

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पूर्व प्रत्याशी पिंटू सैंथवार के खिलाफ मुकदमे की जांच करेगा 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, पार्टी ने लगाया ये आरोप

Sunil Kumar Rai

Deoria news : देवरिया में पीएम मोदी की जीवनी पर लगी प्रदर्शनी, सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन, भारी संख्या में देखने पहुंच रहे लोग

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!