खबरेंराष्ट्रीय

Lata Mangeshkar Nidhan: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

Lata Mangeshkar Nidhan : भारत रत्न से सम्मानित और स्वर कोकिला के नाम से प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का आज सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। इसकी घोषणा कर दी गई है। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज 2 दिन तक आधा झुका रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद राहुल गांधी समेत सभी बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि, आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था।

इलाज चल रहा था
दरअसल लता मंगेशकर की तबीयत बीते दिनों अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनकी मौत हुई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की।

शाम को होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12:30 बजे लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया जाएगा। आज शाम 6:30 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ स्वर कोकिला को अंतिम विदाई दी जाएगी और उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर दोपहर 3:00 बजे तक रखा जाएगा। जहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

अनंत काल तक गुंजते रहेंगे
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि, “लता जी निधन देश के लिए बहुत दुखद है। लता दीदी एक असाधारण इंसान थीं, जिन्होंने भारतीयता को हमेशा संजोए रखा। उनकी दिव्य आवाज आज हमेशा के लिए शांत हो गई। लेकिन उनके गीत अनंत काल तक गुंजते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

Related posts

देवरिया से दुःखद खबर : पोखरे के पास खेल रहे 4 साल के मासूम की डूबने से मौत

Sunil Kumar Rai

डीएम ने जिला जेल में ठंड से बचाव के इंतजामों का लिया जायजा : बंदियों को बांटा कंबल, लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

पौधरोपण में पूर्वांचल का सोनभद्र और बुंदेलखंड का झांसी बना नजीर : शीर्ष में शामिल हुआ कुशीनगर, जानें जिलेवार आंकड़ें

Rajeev Singh

देवरिया में 2 महीने के लिए धारा 144 लागू : प्रशासन ने इन वजहों से लिया फैसला, पढ़ें सभी प्रतिबंध

Pushpanjali Srivastava

जरूरी खबर : पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के आवेदक करें ये काम, नहीं तो निरस्त हो जाएगा एप्लीकेशन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : महिला से सरेराह लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को महुआडीह पुलिस ने पकड़ा, भेजे गए जेल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!