खबरेंदेवरिया

25 जुलाई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला : जाने से पहले इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

Deoria News : निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उप्र लखनऊ की तरफ से जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक विधान सभा में एक खण्ड विकास कार्यालय परिसर पर एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन कराया जाए। इसके अनुपालन में जिला सेवायोजन कार्यालय आईटीआई कैम्पस देवरिया में 25 जुलाई को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमे विभिन्न रोजगार कम्पनियाँ द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया परिसर में प्रतिभाग करेंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए इस मेले में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अवगत कराया है कि वे विभिन्न कम्पनियों/ पदों के लिए आवेदन करने के लिए सेवायोजन पोर्टल / एनसीएस पोर्टल पर आवेदन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

बैंक सखी के 6 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया देवरिया के आरसेटी, सभागार में बैंक सखी के 06 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ तथा प्रशिक्षण उपरान्त मूल्याकंन में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया है। इस बैच का समापन उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय शंकर राय ने किया।

प्रशिक्षणार्थियों ने स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। राय ने प्रशिक्षणार्थियो को विस्तार से उनके कार्य व जिम्मेदारियों को बताया एवं बैंको की भूमिका को बताते हुये अपने अनुभव को साझा किया साथ में सभी को शुभकामनायें भी दीं।

इस मौके पर निदेशक आरसेटी देवरिया राकेश कुमार ने भी बैंक सखियों को उनके द्वारा किये जाने वाले महत्पूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं शुभकामनायें देते हुये उनके प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ विदाई की गयी।

इस अवसर पर डीडीएम एनआरएलएम अरविन्द कुमार सिंह, बीबीएम दीपमाला मिश्रा, संकाय रत्नमाला मिश्रा कार्यालय सहायक अरूण मणि त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

Cashless Chikitsa Yojana : यूपी के 75 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स और आश्रितों को मिला कैशलेस इलाज का तोहफा, सीएम योगी बोले- हमने आपका ख्याल रखा…

Harindra Kumar Rai

UP Assembly Election 2022 : सपा के हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, इस वजह से भाजपा से दिया इस्तीफा

Abhishek Kumar Rai

Kakori Train Action : काकोरी ट्रेन एक्शन के नायकों को भाजपाइयों ने किया नमन, जानें सरकार ने क्यों बदला नाम

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील : ‘ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में न करें यात्रा,’ ट्रैफिक उल्लंघन रिपोर्ट करने के लिए नंबर जारी

Harindra Kumar Rai

धान खरीद घपलेबाजी में चौथी एफआईआर दर्ज : देवरिया के इन केंद्र प्रभारियों पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

पहल : यूपी के स्कूलों में चलेगी ट्रैफिक नियमों की क्लास, बच्चे लोगों को करेंगे जागरूक, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!