खबरेंदेवरिया

सांसद ने लोकसभा में उठाया देवरही मंदिर के विकास का मुद्दा : पर्यटन मंत्रालय से की ये बड़ी मांग

Deoria News : देवरिया सदर से सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ने लोकसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में नियम 377 के तहत सोमवार को देवरिया के देवरही मन्दिर के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाया।

उन्होंने सदन में कहा, मेरे लोकसभा क्षेत्र देवरिया जिला मुख्यालय के बारे में ऐसी जनभावना एवं जनश्रुति है कि इसका देवरिया नाम जिले में स्थित अत्यंत प्राचीन मंदिर देवरही माता के नाम पर रखा गया है। देवरही माताजी का मंदिर बहुत ही प्राचीन है, जिस पर आमजन की अटूट आस्था एवं विश्वास है।

यहाँ बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन उसका विकास जिस प्रकार से होना चाहिए वह नहीं हो पाया है। पर्यटन की दृष्टि से वह स्थान एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, अतः मैं सदन के माध्यम से पर्यटन विभाग मंत्री से मांग करता हूँ कि इसके विकास के लिए मन्दिर से सम्बंधित पोखरे का सौन्दर्यकरण करते हुए इसमे फव्वारा लगाने तथा यहाँ यात्रियों के विश्राम के लिए एक विश्राम भवन बनवाया जाये, जिससे यह स्थान एक ऐतिहासिक महत्व के रूप आकर्षक बन सके।

सांसद ने कहा कि इस मन्दिर के सौंदर्यीकरण हो जाने से देवरिया जनपद में न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बहुत सारे लोगों को विभिन्न प्रकार के रोजगार भी मिलेंगे। देवरिया जनपद के लोग भी इस मंदिर के सुन्दर एवं विकसित होने से अपने आप को गौरवांवित महसूस करेंगे।

Related posts

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया झूठी पार्टी, मतदाताओं से की ये बड़ी अपील

Sunil Kumar Rai

UP Board Result 2022 :  लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

आत्मनिर्भरता की बात-जिलाधिकारी के साथ : कार्यक्रम में बोले डीएम-छोटे-छोटे प्रयासों से होते हैं बड़े बदलाव

Shweta Sharma

अब्बास अंसारी की फिर बढ़ीं मुश्किलें : सीजेएम कोर्ट ने की जमानत अर्जी खारिज

Rajeev Singh

3 बार सीएम और 10 बार एमएलए रहे मुलायम सिंह यादव : मुख्यमंत्री योगी ने विधान सभा में दी श्रद्धांजलि, ऐसे किया याद

Sunil Kumar Rai

हाई स्पीड इंटरनेट से लैस होंगे यूपी के सभी ग्राम सचिवालय : 50 मीटर रेंज में मिलेगा फ्री वाई-फाई, पढ़ें सीएम योगी का पूरा आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!