खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का लिया जायजा : तय की डेडलाइन, इन 14 प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने गुरुवार को लार ब्लाक स्थित चुरिया गांव में घाघरा नदी के तट पर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे कटानरोधी कार्य का निरीक्षण कर समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील है। गत वर्ष के अनुभवों के आधार पर बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने बताया कि घाघरा नदी के बाएं तट पर स्थित चुरिया कटान स्थल तुर्तीपार चुरिया तटबंध के डाउनस्ट्रीम में किमी 2.300 से 2.700 के मध्य चुरिया नदौली में 7 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से कटानरोधी कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से घाघरा नदी से हो रहे कटान को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही थी। जिलाधिकारी की सक्रियता के चलते उक्त परियोजना को स्वीकृति मिली और अब काम प्रारंभ हो चुका है। ग्रामीणों ने परियोजना स्वीकृत करने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय मे जनपद में संचालित कुल 14 बाढ़ परियोजनाओं को 30 जून से पूर्व कंप्लीट करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित तिघरा मराछी तटबंध के किमी 15 से 15.500 के मध्य ग्राम एकौना कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य 4 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है।

इसी तटबंध के किमी 0 से 17.600 के मध्य ग्राम तिघरा/करहकोल कटाव स्थल पर दो करोड़ छह लाख रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित नगवा छपरा तटबंध के किमी 0 से 15.500 के मध्य सुदृढ़ीकरण एवं किमी 8.330 से 8.430 के मध्य 2 करोड एक लाख रुपये की लागत से निकट ग्राम डढ़िया के पास बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य परियोजना को संचालित किया जा रहा है।

सलेमपुर एवं भाटपार रानी तहसील के अंतर्गत छोटी गंडक नदी के दाएं तट पर निर्मित नवलपुर अमौना तटबंध के किमी 3.730 से 4.070 के मध्य ग्राम नादघाट के पास एवं बाएं तट पर निर्मित जिरसो बड़कागांव तटबंध के किमी 3.750 से 3.900 के मध्य ग्राम बैदवलिया में एक करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से कटाव निरोधक कार्य किया जा रहा है।

छोटी गंडक नदी के दाएं तट पर निर्मित महौजा दिस्तौली तटबंध के किमी तीन से 3.300 मीटर के मध्य एक करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से कटाव निरोधक कार्य किया जा रहा है। उक्त परियोजना का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। रुद्रपुर तहसील में राप्ती नदी के बाएं एवं बथुआ नाला के दाएं तट पर निर्मित नकइल सेमरौना तटबंध के 0 किमी से 13 किमी तक बंधे के सेक्शन की पुनर्स्थापना एवं ब्रिक सोलिंग का कार्य दो करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।

डीएम ने बताया कि बेलही नाला के किमी 3.5 एवं किमी 6.5 पर बीआरबी निर्माण का कार्य एक करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। रामपुर कारखाना ब्लॉक में छोटी गंडक नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम कुसहरी शिव मंदिर के पास एक करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से कटान निरोधक कार्य परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। उक्त परियोजना का 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। रुद्रपुर तहसील में गुर्दा नदी के बाएं तट पर पांडेय माझा जोगिया तटबंध के किमी 0 से 6.750 तक बंधे के सेक्शन की पुनर्स्थापना एवं ब्रिक सोलिंग का कार्य एक करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सलेमपुर तहसील के अंतर्गत बरसीपार प्यासी तटबंध के किमी 0.030 पर एक करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से रेगुलेटर का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रकार राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित केवटलिया महेन तटबंध के किमी 3.150 से 3.400 के मध्य कटाव निरोधक एवं किमी 7.100 से 7.350 तक तटबंध बढ़ोतरी का कार्य 6 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता बाढ़खंड एनके जाडिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

शुभारंभ : पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को मेडिकल कॉलेज का तोहफा देंगे, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

पीएम मोदी ने राष्ट्र को सौंपा Bundelkhand Expressway : कहा- ‘रेवड़ी’ संस्कृति देश के विकास के लिए बहुत खतरनाक

Sunil Kumar Rai

अपराधियों का समर्थन करना छोड़े विपक्ष : एनकाउंटर के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव ने दिया ये जवाब

Pushpanjali Srivastava

मौका : टेलरिंग शॉप शुरू कर घर बैठे कमाएं, सरकार दे रही अनुदान, जल्द करें आवेदन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : ग्राम समाधान दिवस में 344 शिकायतें दर्ज हुईं, लापरवाह पंचायत सहायक पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

बहुपयोगी बांस बनेगा और खास : उत्पादन बढ़ाने और बाजार पर योगी सरकार का फोकस, ऐसे कारगर साबित हो रहा बैम्बू मिशन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!