खबरेंदेवरिया

Deoria News : डूडा देवरिया में हुआ योग दिवस का आयोजन, आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं ने ऐसे मनाया

Deoria News : आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भारत सरकार एवं उप्र सरकार के निर्देश के अनुपालन में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा देवरिया के प्रांगण में परियोजना अधिकारी विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में किया गया।

रोज करें योग

परियोजना अधिकारी ने अपने सम्बोधन में बताया कि योग हमारे पूर्वजों की धरोहर है, देवरहा बाबा जैसे सन्त योग के बल पर आजीवन स्वस्थ्य रहे। जिनके उम्र की कोई सीमा नहीं रही। योग स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, जिसे प्रतिदिन कुछ समय निकाल कर करना चाहिए।

ये रहे मौजूद

शिविर में अनूप चन्द्र शुक्ला शहर मिशन प्रबन्धक, प्रभात कुमार, सिविल इंजीनियर,  धनन्जय कुमार मल्ल जिला समन्वयक, सतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रबन्धक सीएलसी, अरूण कुमार श्रीवास्तव, खुशबू जायसवाल, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सौरभ मणि, मनोज गोड़,  सोनू चौरसिया, जितेन्द्र प्रसाद एवं प्रधान मंत्री आवास योजना के सर्वेयर एंव जेई उपस्थित होकर योगाभ्यास किया।

महिलाओं के साथ योगाभ्यास किया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने अपने आवास के सामने योगाभ्यास किया। इसमें प्रदीप पासवान, फतीगन, फुलमती आदि और स्वयं सहायता समूह से कामयाबी स्वयं सहायता समूह, मां काली स्वयं सहायता समूह, भारती स्वयं सहायता की महिलाएं भी अपने-अपने वार्ड की समूह की महिलाओं के साथ योगाभ्यास किया।

Related posts

देवरिया में 193 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा : हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम ने दीं शुभकामनाएं

Sunil Kumar Rai

आज की बड़ी खबर : देवरिया के दो मुख्य मार्गों की चौड़ाई में नहीं होगा फेरबदल, पढ़ें मास्टर प्लान 2031 की सुनवाई के महत्वपूर्ण बिंदु

Harindra Kumar Rai

सम्मान निधि के लिए अनिवार्य हुए ये तीन काम : गांवों में लगेगी लिस्ट, तय तिथियों पर चलेगा अभियान

Sunil Kumar Rai

DEORIA : किसान क्रेडिट कार्ड के लिए सिर्फ 274 फाइलें बैंकों को भेजी गईं, जानें अन्य योजनाओं का हाल

Sunil Kumar Rai

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने बच्चों को दिया उपहार : जिला सह संयोजक नरेंद्र तिवारी बोले-शिक्षा की चोट से निरक्षरता की बेड़ी तोड़ रही भाजपा सरकार

Shweta Sharma

बड़ी खबर : देवरिया में 73 केंद्रों पर बच्चों का होगा टीकाकरण, डीएम आशुतोष निरंजन ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!