खबरेंदेवरिया

रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल ने बाल सदन के बच्चों को कराया सैर : पहली बार चिड़ियाघर पहुंच बच्चे हुए उत्साहित

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल (Rotary Club Deoria Central) के सदस्यों ने बाल दिवस के एक दिन पूर्व पूरा वक्त राजकीय बाल सदन के बच्चों के साथ व्यतीत किया। रविवार की सुबह 9:30 बजे बाल सदन से अध्यक्ष अतुल बरनवाल, सचिव मुरली सिंह एवं बाल सदन के यशोदानंद तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर बस को गोरखपुर शहीद अशफाक उल्ला खां चिड़िया घर के लिया रवाना किया गया।

चिड़िया घर पहुंच कर बच्चों ने उत्साह पूर्वक हर एक जानवरों के बारे में रोटेरियन हिमांशु कुमार सिंह से विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की और सेल्फी ली। बच्चों ने पहली बार चिड़िया घर देखा। उसके बाद तारा मण्डल स्थित नक्षत्र शाला मे बैठ कर तारों की दुनिया की सैर की तथा ब्रह्माण्ड और ग्रहों की उत्पत्ति के बारे मे जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात नौका बिहार में ऊँट पर बैठ कर उसका आनंद लिया।

बच्चों का दिन पूरा दिन रोटरी परिवार के साथ सैर सपाटा और मौज मस्ती में बीता। बाल सदन के कुल 23 बच्चे बस में सवार थे। साथ में बाल सदन के संजय कुमार नायक, सुनील, हरेंद्र राय, राजेश गुप्ता, रणजीत राव होमगार्ड के रूप में और गुड्डू यादव, कलावती देवी आदि सभी सहयोगी के रूप में उपस्थित थे। सनबीम स्कूल के प्रधानाध्यापक अवनीश मिश्रा ने बच्चों के टूर के लिए बस उपलब्ध कराई।

साथ में रोटरी के सभी सदस्यों अरुण बरनवाल, नितिन बरनवाल, शरद अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, हिमांशु कुमार सिंह, कपिल सोनी, सरदार सतपाल सिंह, मयंक अग्रवाल, आशुतोष मरोडिया, गुड्डू विजय सिंह, वपून बरनवाल, अनिल जायसवाल आदि पूरे दिन बच्चों के साथ रहे। बाल सदन के संचालक यशोदा नन्द तिवारी ने इसे एक अच्छी पहल बताया और इसकी सराहना की।

Related posts

लार ब्लॉक पर हुई क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक : प्रमुख और अध्यक्ष ने बीडीसी सदस्यों को दिया ये मंत्र

Swapnil Yadav

Deoria News : देवरिया नगर पालिका के वार्डों की चौहद्दी पर उठे सवाल, निवासियों ने दर्ज कराईं आपत्तियां

Abhishek Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिया ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने डीएम-एसपी संग की समीक्षा : दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों के लिए दिए आदेश, पंडाल लगाने में रखना होगा ध्यान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : ग्राम पंचायतों में लगेगा आयुष्मान कार्ड बनाने का कैंप, सीडीओ ने बनाई योजना

Sunil Kumar Rai

ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार: सीएम ने की समीक्षा, जानें अब तक कितना लक्ष्य हुआ हासिल

Rajeev Singh
error: Content is protected !!