खबरेंदेवरिया

DEORIA : जिला जेल में कैदियों को किया गया जागरूक, ऐसे ले सकते हैं मुफ्त विधिक मदद

Deoria News : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में गुरुवार को जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध बंदियों के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने सर्वप्रथम वहां उपस्थित निरूद्ध बंदियों का हाल-चाल जाना तथा उनको विधिक जानकारियां दी। सचिव ने जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला तथा चिकित्सालय में निरंतर स्वच्छता बनाये रखने पर जोर दिया।

पौष्टिक भोजन मिलता रहे

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन में रोटी, चावल, दाल व सब्जी बना हुआ पाया तथा निरंतर मेनू के अनुसार ही भोजन बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला बंदियों के लिए पौष्टिक भोजन, उनके साथ रह रहें बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

मुफ्त अधिवक्ता की मदद ले सकेगा

सचिव ने बताया कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता है। यदि किसी बंदी को अपने मामले में पैरवी की आवश्यकता हो, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता है।

समस्याएं साझा की

इस दौरान वहां निरूद्ध बंदी अजय कुमार, शाकिर अली, फैज्जुल्लाह, राहुल, किशन व अन्य बंदियों ने अपनी समस्याओं को रखा, जिसे सचिव ने त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार, जेलर  केके दीक्षित, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, जेल वार्डन बच्चुलाल, चन्द्रशेखर, रामकुमार सोनी व अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया से होगा फाइलेरिया का खात्मा : इस दिन 3035 टीमें घर-घर जाकर खिलाएंगी दवा, पढ़ें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, सांसद बोले- हर कार्यकर्ता 10 पौधे लगाए

Sunil Kumar Rai

International Yoga Day 2022 : जिला जेल में कैदियों ने किया योग, उत्साह से मनाया गया कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

नियुक्ति : रविंद्र राय बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, आराधना महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी, इन पदों पर हुआ फेरबदल

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : केंद्र सरकार ने झंडा संहिता में किया संशोधन, अब दिन-रात फहरा सकते हैं तिरंगा

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 5 अधिकारियों पर कार्रवाई : सीडीओ ने मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!