खबरेंदेवरिया

International Yoga Day 2022 : जिला जेल में कैदियों ने किया योग, उत्साह से मनाया गया कार्यक्रम

Deoria News : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश जेपी यादव के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध बंदियों के साथ योग शिविर का आयोजन किया।  

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के प्रभारी सचिव कुंवर रोहित आनंद ने बताया कि नियमित योग से ही शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का वास हो सकता है। उन्होंने बताया कि पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया।

निजात पाई जा सकती है

उन्होंने कहा कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। योग से ही शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। इस अवसर पर उन्होंने वहं उपस्थित समस्त निरूद्ध बंदियों से यह अपील की कि आप नियमित रूप से योग अवश्य करें, ताकि आप मानसिक रूप से स्वस्थ बनें रहें।

काफी जरूरी है

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त धर दूबे ने कहा कि योग एक प्रकार की ऊर्जा है, जो साधक को पूरी उम्र बीमारियों से बचाती है। योग के अभ्यास से दिमाग और ह्दय स्वस्थ रहता है। मन प्रफुल्लित और तंदरूस्त होता हैं। शरीर के लिए योग काफी फायदेमंद होता हैं। उन्होंने कहा कि जैसे जीवन के लिए हवा जरूरी है, वैसे ही योग हमारे जीवन में काफी जरूरी है।

नशे के सेवन से दूर रहें

जिला कारागार परिसर को नियमित रूप से स्वच्छ रखा जाए, बंदियों को संतुलित आहार दिया जाए तथा नियमित रूप से व्यायाम करने पर जोर दिया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग करने का लाभ तभी संभव हैं, जब हम नशे के सेवन से कोसों दूर रहें।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला कारागार प्रभारी अधीक्षक राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर केके दीक्षित, वंदना त्रिपाठी, विद्वान अधिवक्ता अरविंद पाण्डेय, रूपेश मिश्र, राजू यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Gorakhpur Siliguri Expressway : देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के 111 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी, देखें तहसीलवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मुख्य राजस्व अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने वरासत अभियान का जाना हाल, इस गांव पहुंचे थे

Sunil Kumar Rai

Arun Jaitley : देवरिया भाजपा ने अरुण जेटली की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, सांसद बोले – उन्होंने देश को आर्थिक एकता के सूत्र में पिरोया

Sunil Kumar Rai

Global Hunger Index 2022 : भारत सरकार ने वैश्विक भुखमरी सूचकांक की गलतियां गिनाईं, कहा-देश की छवि को धूमिल करने के हो रहे कुत्सित प्रयास

Rajeev Singh

यूपी में बनेंगे एकीकृत न्यायालय परिसर : एक छत के नीचे होंगे सारे कोर्ट, योगी सरकार ने दिए 400 करोड़

Harindra Kumar Rai

Noida International Airport : सीएम योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्यों का लिया जायजा, हवाई अड्डे से हर साल 7 करोड़ लोग भरेंगे उड़ान, जानें सभी खासियत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!