खबरेंदेवरिया

नियुक्ति : रविंद्र राय बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, आराधना महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी, इन पदों पर हुआ फेरबदल

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने शीर्ष नेतृत्व की सहमति से जिला कमेटी में फेरबदल करते हुए रणविजय सिंह सैथवार की जगह पथरदेवा विधानसभा के बघौचघाट निवासी रविन्द्र राय कुँवर को जिला उपाध्यक्ष तथा देवरिया विधानसभा के राघव नगर निवासी नागेन्द्र सिंह सैथवार को जिला मंत्री बनाया है।

मीडिया प्रभारी नियुक्त किया
देवरिया भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने संगठन की अपेक्षा अनुरूप काम न करने के कारण मोर्चा की मीडिया प्रभारी रेनू देवी शर्मा की जगह बरहज विधानसभा के बराव निवासी आराधना विधान पाण्डेय को महिला मोर्चा का मीडिया प्रभारी बनाया है।

जिलाध्यक्ष ने दी बधाई
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा अन्तर्यामी सिंह (BJP Deoria President Antaryami Singh) ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से करते हुए अपनी पहचान बनानी चाहिए।

संगठन को मजबूती मिलती है
जिलाध्यक्ष किसान तथा महिला मोर्चा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की सहमति से किसान मोर्चा की जिला कमेटी में फेरबदल किया गया है। कार्यकर्ता के कार्य से ही संगठन को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला मंत्री उग्रसेन राव, जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, राजन सोनकर, सोनू तेज पाल, राजन मल्ल, सन्तोष चौरसिया, राजेश प्रसाद, प्रदीप उपस्थित रहे।

Related posts

सीडीओ देवरिया ने 54 कर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई : 11 बजे तक रहे गायब, इस ब्लॉक में हो रहा सबसे ज्यादा खेल

Sunil Kumar Rai

डीएम ने लीलापुर आईटीआई का किया निरीक्षण : यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

राज्य सरकार अपना बिजनेस शुरू करने का दे रही अवसर : इन स्कीम में करें आवेदन, जानें नियम और शर्तें

Sunil Kumar Rai

International Yoga Day 2022 : जिला जेल में कैदियों ने किया योग, उत्साह से मनाया गया कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, योगी सरकार ने 1 रुपये सालाना पर दी जमीन, हजारों को मिलेगा रोजगार

Satyendra Kr Vishwakarma

निजी भूमि पर बन रहा कब्रिस्तान : पीड़ित ने समाधान दिवस में लगाई गुहार, डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!