खबरेंदेवरिया

एक्शन : देवरिया में 107 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त होगी, आरोग्य मित्रों पर भी कार्रवाई, जानें

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में समीक्षा की।

जनपद देवरिया में समस्त अन्त्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इस कार्य में जन सेवा केन्द्रों के रूचि न लिये जाने के कारण जनपद में 107 जनसेवा केन्द्रों की आईडी समाप्त करने के लिए सीएससी डिस्ट्रिक मैनेजर के द्वारा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को आख्या प्रेषित किया जा रहा है।

आरोग्य मित्र की सेवा समाप्त हो

विकास खण्ड सलेमपुर, भागलपुर, लार, रामपुर कारखाना एवं पथरदेवा में कार्यरत आरोग्य मित्र ने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की सूचना नहीं दी। साथ ही जिन आरोग्य मित्र ने 40 से कम आयुष्मान कार्ड बनाये हैं, उनके संबंध में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि उक्त विकास खण्ड के आरोग्य मित्रों की सेवा समाप्ति करने के लिए उनकी एजेंसी को अवगत करायें।

कुल 144 कैम्प लगाया जाएंगे

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अन्त्योदय राशन कार्डधारकों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में 09 कैम्प इस प्रकार समस्त विकास खण्डों में प्रतिदिन कुल 144 कैम्प लगाया जाए।

आयुष्मान कार्ड बना दिया जाए   

सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक सीएससी आरोग्य मित्रों से प्रत्येक कैम्प पर 100-100 आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह कैम्प सरकारी राशन की दुकानों और जनसेवा केन्द्रों के पर लगाये जायेंगे। जहां 100 से कम अन्त्योदय कार्डधारक हैं, उनका शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बना दिया जाए।

एक कर्मचारी अवश्य बैठे

उन्होंने कहा कि यह कैम्प प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार चलाया जाए, ताकि सभी अन्त्योदय राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बन जाए। कंट्रोल रूम में संबंधित विभाग के एक कर्मचारी अवश्य बैठे, ताकि कहीं कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान कर सकें।

Related posts

Deoria News : मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए ओबीसी अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन, जानें पात्रता की शर्तें

Sunil Kumar Rai

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर पर भगवा ध्वज लहराया : पीएम मोदी ने किया धर्म ध्वजारोहण

Kajal Singh

देवरिया में वित्त मंत्री : सुरेश खन्ना ने जनता जनार्दन और उद्यमियों के लिए अधिकारियों को दिए आदेश, कॉमन सर्विस सेंटर बनाने पर दिया जोर, पढ़ें क्यों खास रहा तीन मंत्रियों का दौरा

Sunil Kumar Rai

देवरिया के हर ब्लॉक में बनेंगे एक-एक मॉडर्न ग्रामीण स्टेडियम : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने भूमि चिन्हित करने की दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

जिला पोषण समिति की बैठक : बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बनी योजना, गांवों में लाभार्थियों से होगा वितरण का सत्यापन

Sunil Kumar Rai

Deoria news : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 30 सितंबर तक चलेगा अभियान, हर ब्लॉक के 9 गांवों में रोजाना लगेगा कैंप

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!