खबरेंदेवरिया

Health Checkup Camp : रोटरी क्लब देवरिया के फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में 205 मरीजों की हुई जांच, मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने दी परामर्श

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल (Rotary Club Central Deoria) ने मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के साथ मिलकर रविवार, 31 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शहर में स्थित रामा बाबू के बागीचे में लगाया।

शिविर में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ से डॉ पारिजात मिश्रा फिजीशियन, डॉ दीपांजलि यादव डाइटिशियन, डॉ हिमांशु गुप्ता कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ विभोर उपाध्याय न्यूरोलॉजिस्ट अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सभी ने सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक 205 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श दिया।

रोटरी क्लब को धन्यवाद दिया
देवरिया सदर (Deoria Sadar) सीट से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) ने फीता काट कर शिविर का शुभारम्भ किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अतुल बरनवाल ने माला पहनाकर एवं रो नितिन बरनवाल ने बुके देकर विधायक शलभ मणि का स्वागत किया। एमएलए ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहा है और आज इस जांच शिविर का आयोजन कर देवरिया वासियों के लिए एक बेहतरीन कार्य किया है। इसके लिए उन्होंने रोटरी क्लब को धन्यवाद भी दिया।

मुफ्त दवा मिली
शिविर में जांच एवं परामर्श पूरी तरह से निःशुल्क रहा। परामर्श एवं उपलब्धता पर लाइफ कॉम फार्मास्युटिकल्स एवं DHmith health care की तरफ से मरीजों को दवा भी मुफ्त वितरित की गई। शिविर में खून, पेशाब और पैथोलॉजी से संबंधित अन्य जांच के लिए पैथ काइंड पैथोलॉजी ने शिविर में टेस्ट कराने वाले मरीजों को 50% की छूट प्रदान की। शुगर, बीपी ईसीजी की जांच भी फ्री में की गई।

स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए यह एक सुनहरा अवसर रहा। क्योंकि लखनऊ या अन्य शहर में जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना बहुत खर्चीला है। ऐसे में कैंप में आकर मरीजों ने अपना समय और पैसा बचाया। साथ ही बेहतर परामर्श एवं उपचार भी मिल सका। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे शलभ मणि त्रिपाठी एवं मेदांता अस्पताल से आए सभी डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपेंद्र शाही, अखिलेंद्र शाही, नितिन बरनवाल, अतुल बरनवाल, राजेंद्र जायसवाल, मुरली सिंह, शरद अग्रवाल, अरुण बरनवाल, गुड्डू सिंह, बृजेश सिंह राजा, आशुतोष मरोदिया, डॉ विपिन बिहारी शर्मा, सुमित राजगढ़िया, अनिल जायसवाल, कपिल सोनी, पियूष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, कंचन बरनवाल, हिमांशु सिंह, कुंवर विजय सिंह, डॉ आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related posts

सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 100 दिन : सीएम योगी बोले – राज्य सरकार ने जो कहा सो किया

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवकों को मिलेगी नौकरी, जानें पात्रता की शर्तें और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sunil Kumar Rai

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण भारत के विकास में जुड़ रहे हैं नए आयाम: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Harindra Kumar Rai

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी ने हाथरस की बेटी को किया याद, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे नेता

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : एससी और एसटी वर्ग के नागरिक प्रशिक्षण के लिए 10 सितंबर तक करें आवेदन, इन ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!