खबरेंदेवरिया

अमर बलिदानियों के सर्वस्व त्याग से प्रेरणा लेकर लिखें भविष्य : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

DM Jitendra Pratap singh

-डीएम ने ग्राम पैना के शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
-अमर शहीदों के भावनाओं को आत्मसात करने की जरुरत-डीएम

Deoria News : स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली गाथाओं में पैना के वीर अमर शहीदों का अतुलनीय स्थान है। 31 जुलाई 1857 को यहां की वीरों ने अपनी संस्कृति, अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर सर्वोच्च बलिदान किया। ऐसे उदाहरण इतिहास में अत्यंत कम मिलते हैं। इस गौरवमयी इतिहास को संरक्षित रखने के साथ ही इसी त्याग व बलिदान की भावना से प्रेरणा प्राप्त कर भविष्य का इतिहास लिखना है।

ये बातें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने बरहज ब्लॉक स्थित ऐतिहासिक पैना शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से भूले बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों को इतिहास के पन्नों में स्थान देकर उनके चरित्र व शौर्य को उजागर किया जा रहा है।

हर संभव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया
उन्होंने कहा कि पैना की गौरवशाली भूमि पर आकर महान अमर शहीदों को नमन करना अत्यंत गौरव का विषय है। भावी पीढ़ियों को यहां के अमर शहीदों के संघर्ष एवं संकल्प को आत्मसात करते हुए समाज व राष्ट्र के लिए बेहतर करने का प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने पैना को पर्यटन पटल पर लाने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।

टॉप करने पर सम्मानित किया
जिलाधिकारी ने सरयू नदी में दीप प्रवाहित कर अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पैना गांव की छात्रा कोमल को 97 प्रतिशत से अधिक नंबर लाकर टॉप करने पर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने प्रोफेसर दिनेश कुमार सिंह द्वारा लिखित 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ग्राम पैना, जनपद देवरिया का योगदान एवं संघर्ष नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के अवसर पर उप जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, सीओ बरहज रवि प्रताप सिंह, डॉ डीके सिंह, डॉ वीके सिंह, चन्द्र भूषण तिवारी, अटल कुमार सिंह, ईश्वर चंद तिवारी, सतेन्द्र नाथ उपाध्याय, मृत्युंजय सिंह, अंकित सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, घनश्याम सिंह, सुनील कुमार कुशवाहा, राम प्रकाश सिंह, नवनीत कुमार सिंह, गोविंद कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Related posts

राहत : एकेटीयू में फिर शुरू होगी काउंसलिंग, इस वजह से थी स्थगित

Satyendra Kr Vishwakarma

सहूलियत : रुद्रपुर में 20 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों का बनेगा प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी रहेंगे मौजूद

Abhishek Kumar Rai

यूपी के तहसीलों की बदलेगी कार्यशैली : ई-रिक्शा के तय होंगे रूट, सीएम योगी ने दिए ये महत्वपूर्ण आदेश

Sunil Kumar Rai

डीएम दिव्या मित्तल ने पेयजल पाइप लाइनों की स्थित पर जताई चिंता: अफसरों को दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Swachh Survekshan 2022 : दुनिया के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण में 4355 शहरों ने लिया हिस्सा, राष्ट्रपति 1 अक्टूबर को करेंगी सम्मानित

Shweta Sharma

अब हर महीने होगी थानेदार से लेकर एडीजी तक की समीक्षा : एक-एक दिन का देना होगा हिसाब, सीएम ने बरती सख्ती

Rajeev Singh
error: Content is protected !!