खबरेंदेवरिया

Rojgar Mela : 3 अगस्त को आयोजित होगा रोजगार मेला, जानें कैसे ले सकेंगे हिस्सा और किन्हें मिलेगा मौका

रोजगार मेला

Deoria News : जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई उप्र कौशल विकास मिशन शोभनाथ ने बताया कि प्रस्तावित 100 दिवस की कार्य योजना के अन्तर्गत गोरखपुर मण्डल में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर (Madan Mohan Malaviya University of Technology, Gorakhpur) में एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन 03 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे से किया जाएगा।

ये हैं शर्तें
इसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो किसी भी क्षेत्र में तकनीकी, गैर तकनीकी, कॉमर्स आदि में नौकरी करना चाहते हैं, वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों की उम्र 18 – 35 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल से स्नातक के मध्य हो, वे रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।

बेवसाइट से लें जानकारी
इच्छुक नियोजक / अभ्यर्थी गोरखपुर में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई, देवरिया एवं राजकीय आईटीआई देवरिया में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का व्यय देय नहीं होगा।

Related posts

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला : 15 करोड़ निवासियों को मुफ्त राशन योजना की अवधि बढ़ी, अब इस महीने तक मिलेगा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पथरदेवा में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, सलेमपुर में कम रहा प्रतिशत, जानें सभी सीटों का हाल

Sunil Kumar Rai

मेंटर बने सीडीओ रवींद्र कुमार : देवरिया के हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स को किया सम्मानित, दिए सफलता के मंत्र

Abhishek Kumar Rai

सराहनीय : रालोद विधायक निधि का 35 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति के कल्याण पर खर्च करेंगे, जयंत चौधरी ने भेजा खत

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया में भू-सम्पत्तियों की न्यूनतम मूल्य दरों में कोई बदलाव नहीं, पुनरीक्षित सूची लागू

Sunil Kumar Rai

यूपी के युवाओं के सपनों में रंग भरेंगे सैनिक स्कूल : हर मंडल में प्रस्तावित विद्यालय बनेंगे इसका जरिया

Shweta Sharma
error: Content is protected !!