खबरेंराष्ट्रीय

Awards : पद्म और अन्य पुरस्कारों के लिए शुरू हुआ पोर्टल, जानें तिथियां और आवेदन का तरीका

New Delhi : सरकार ने एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया है, ताकि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके, जिससे पारदर्शिता और जन भगीदारी सुनिश्चित हो सके।

यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक या संगठन को ये सुविधा प्रदान करता है कि वह भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों, संगठनों को नामित करें।

वर्तमान में इन पुरस्कारों के लिए नामांकन, सिफारिशें खुली हैं –

पद्म पुरस्कार – अंतिम तिथि 15/09/2022

कौशलाचार्य पुरस्कार – अंतिम तिथि 30/07/2022

वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – वयोश्रेष्ठ सम्मान – अंतिम तिथि 18/08/2022

व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 – अंतिम तिथि 28/08/2022

व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 28/08/2022

दिव्‍यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 – अंतिम तिथि 28/08/2022

दिव्‍यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 28/08/2022

राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार – अंतिम तिथि 31/07/2022

नारी शक्ति पुरस्कार – अंतिम तिथि 31/10/2022

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार – अंतिम तिथि 31/08/2022

ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – अंतिम तिथि 31/07/2022

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार – अंतिम तिथि 31/07/2022

मद्यपान और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – अंतिम तिथि 30/07/2022

जीवन रक्षा पदक – अंतिम तिथि 30/09/2022

पोर्टल पर जाएं

सरकार की तरफ से कहा गया है कि अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए इच्छुक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in ) पर जाएं।

Related posts

डीएम ने केंद्रीय विद्यालय चेरो के प्रिंसिपल को लगाई फटकार : इस हरकत से हुए नाराज

Swapnil Yadav

देवरिया में 153 किसानों से धान क्रय : डीएम ने मिलर और केंद्र प्रभारियों को दी जिम्मेदारी, कृषकों को हुई असुविधा तो…

Sunil Kumar Rai

एक्शन : प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड और मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल की भाजपा से छुट्टी, जानें वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

बीईओ बरहज को कारण बताओ नोटिस जारी : इस वजह से सीडीओ ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार की आम जन से अपील : 28 अगस्त तक जरूर लें फाइलेरिया की दवा, सालों बाद मिल सकती है लापरवाही की सजा

Satyendra Kr Vishwakarma

लखनऊ-वाराणसी के बीच पहली वायु सेवा शुरू : सीएम योगी ने किया उद्घाटन, पढ़े पूरा शेड्यूल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!