खबरेंनोएडा-एनसीआर

अजनारा के खरीदारों ने पूछे सवाल : आखिर कब तक करना होगा इंतजार? प्रदर्शन कर जताया विरोध

Greater Noida West : बिल्डर के खिलाफ अजनारा ली गार्डेन (Ajnara Le Garden) निवासियों का प्रदर्शन पिछले 71 दिनों से चल रहा है। अब इस विरोध-प्रदर्शन में अजनारा होम्स (Ajnara Homes) के निवासी भी जुड़ गए हैं। दोनों सोसाइटी के निवासियों ने मिलकर एक मूर्ति चौक पर राष्ट्रगान के साथ प्रोटेस्ट किया। निवासी अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए थे।

खरीदारों का कहना है कि बिल्डर ने हमें 9 महीने में क्लब निर्माण का प्लान दिया है। जो बिल्डर सिर्फ क्लब का निर्माण 9 महीने में करेगा, वो इस पूरी सोसाइटी का निर्माण कितने सालों में करेगा, ये सोचने वाली बात है। हम बिल्डर के इस प्रपोजल को अस्वीकार करते हैं।

संघर्ष जारी रखेंगे

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज तिरंगे-झंडे के साथ राष्ट्रगान गा कर विरोध प्रदर्शन करके हम सोए हुए प्रशासन और सत्ताधारियों को जगाना चाहते हैं। क्या हम सालों तक सोसाइटी के तैयार होने का इंतजार करते रहेंगे? हमने अपने जीवन भर की कमाई इस घर के सपने को पूरा करने के लिए लगा दी। ये लड़ाई हमारे बच्चों के भविष्य के लिए है। हम हार नहीं मानेंगे। चाहे हमें कितनी ही लंबी और बड़ी लड़ाई लड़नी पड़े, हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

बिल्डर माफिया से परेशान हैं

अजनारा निवासियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अधिकतर खरीदार बिल्डर माफिया तंत्र के बीच परेशान और मजबूर हैं। इस हालात के लिए प्राधिकरण भी जिम्मेदार है। यूपी रेरा से भी जिस प्रकार से फर्जी रिपोर्ट का मामला सामने आ रहा है, लोगों का रेरा से विश्वास उठ गया है। ऐसे में जरूरी है कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द कुछ ठोस कार्रवाई करे और होम बॉयर को उसका हक दिलवाए। यूपी विधानसभा चुनाव से पहला पूरे नोएडा एक्सटेंशन में बिल्डर माफिया का अंत मुख्य मुद्दा था। वर्तमान विधायक ने लोगों को इसके समाधान का वचन दिया था।

कब तक करें इंतजार

आज राष्ट्रगान गाकर सभी निवासियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए  प्रशासन और शासन को उनका वचन याद दिलाया। उन्होंने पूछा कि निवासियों को उनका हक कब मिलेगा? कब बिल्डर के आतंक पर नकेल कसी जायेगी? कब बिल्डर माफिया राज समाप्त होगा? 10 साल बीत गए, और कब तक और इंतजार करना होगा?

Related posts

DEORIA : पेंशन स्कीम में पिछड़ा गौरी बाजार ब्लॉक, सीडीओ ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण : किसानों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम, शिकायत होने पर तुरंत होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया नगर निकाय चुनाव 2023 : 20 जोन और 43 सेक्टर में बंटा जनपद, इन अधिकारियों को मिली कमान

Sunil Kumar Rai

UP Cabinet Decision : 15 हजार करोड़ से बनेंगे 4 डाटा सेंटर पार्क, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Harindra Kumar Rai

कांग्रेस की कार्यसमिति में होगा बड़ा फेरबदल : जल्द हो सकता है ऐलान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में बंपर भर्ती : सभी ब्लॉक में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के लिए 13 अक्टूबर से लगेगा कैंप, जानें योग्यता और शर्तें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!