खबरेंनोएडा-एनसीआर

Gautam Buddh Nagar : डीडीआरडब्ल्यूए ने नोएडा पुलिस को गिनाईं शहर की समस्याएं, ये मांग की

Gautam Buddh Nagar : शनिवार, 28 मई को डीडी आरडब्ल्यूए (डिस्टिक डेवलपमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) गौतमबुद्ध नगर ने सेक्टर अल्फा 1 के सामुदायिक केंद्र में ग्रेटर नोएडा शहर की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर एनपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया।

बैठक की मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मीनाक्षी कात्यान थीं। उनकी पूरी टीम मीटिंग में उपस्थित रही। विभाग से एसीपी महेंद्र कुमार, थाना अध्यक्ष अनिल कुमार और थाना अध्यक्ष नॉलेज पार्क मौजूद रहे। मंच का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी ने किया। बैठक में शहर की सभी बड़ी संस्थाओं, तथा आरडब्ल्यूए ने प्रतिभाग किया।

मीटिंग में ये मुख्य समस्याएं पुलिस विभाग के सामने रखी गईं –

1-शहर में अवैध तरीके से पीजी गेस्ट हाउस, हॉस्टल में छात्रों को बिना वेरिफिकेशन रखा जा रहा है। मकान मालिक रुपये की लालच में छात्रों की आड़ में विभिन्न प्रकार की गलत गतिविधियों में शामिल हैं। इससे शहर की कानून-व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों के साथ आए दिन घटनाएं घटती रहती हैं।

2-सेक्टरों में विदेशी छात्र बिना वेरिफिकेशन के रह रहे हैं। इन सब गतिवाधियों से निवासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

3-रात के 12:00 बजे तक मार्केट में होटल और ढाबे चलते रहते हैं। जिस वजह से सेक्टर की सुरक्षा प्रभावित होती है। इसलिए मार्केट बंद करने का समय निर्धारित किया जाए।

4-अल्फा 2 में नई पुलिस चौकी की मांग रखी गई।

5-पीसीआर गस्त को बढाया जाना चाहिए और रात के समय में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।

6-हर महीने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ एक बार एसीपी व थाना अध्यक्ष के साथ बैठक कराई जानी चाहिए।

7-निवासियों ने बताया कि अल्फा वन के सामुदायिक केंद्र पर पीएसी ने कब्जा करके रखा हुआ है। उसको पीएसी से ख़ाली कराया जाना चाहिए। ताकि सेक्टर में शादी -विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रम हो सकें।

8-सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाएं।

9-आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को पुलिस मित्र बनाया जाए।

9-कारों में बैठ कर लोग शराब का सेवन करते हैं। फिर नशे में उत्पात करते हैं। इस पर लगाम लगाई जाए।

ये रहे मौजूद

बैठक में ग्रेटर नोएडा फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, महासचिव दीपक भाटी, अल्फा 2 के अध्यक्ष जितेंद्र मावी और ममता तिवारी सचिव, राजीव कुमार (एडवाइजर), अनिल कुमार (उपाध्यक्ष), एनपी सिंह रिटायर्ड संरक्षक, सुशील नागर, कृष्णपाल भाटी महासचिव, संजय नागर, गिरीश कुमार शर्मा, एनसी शर्मा, एलपी गुप्ता, अशोक पवार, प्रेम सिंह अवाना, आलोक सिंह, सेक्टर 37 अध्यक्ष देवराज नागर, विनोद भाटी, बीटा 1 महासचिव मनोज कुमार, अंजलि सिसौदिया, ज्योति सिंह, भारती रावत, विपिन आर्य, एके सक्सेना, रामचंद्र भास्कर योग गुरु, सीमा गुप्ता, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, राकेश कुमार, पिंकी त्रिपाठी, रूपा गुप्ता, सविता शर्मा, अंजलि सिसोदिया, अरविंद कुमार मिश्रा, रोशनी सिंह, ओम प्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।

Related posts

BIG NEWS :  देवरिया में रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : उद्योग लगाने के लिए सरकार दे रही 50 लाख, आवेदन करने से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज, पढ़ें शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया को मिला 480 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा : सीएम योगी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास, देखें

Sunil Kumar Rai

अवसर : कंप्यूटर कोर्स के लिए संस्थाएं करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और अंतिम तिथि

Harindra Kumar Rai

Deoria News : नर्तकी के प्यार में पागल सिरफिरे ने की आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या, 2 गिरफ्तार

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : सीडीओ ने दो अफसरों का वेतन रोका, जिम्मेदारों से होगी 4 गुने धनराशि की रिकवरी, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!