खबरेंदेवरिया

BREAKING : सीडीओ ने दो अफसरों का वेतन रोका, जिम्मेदारों से होगी 4 गुने धनराशि की रिकवरी, जानें पूरा मामला

-सीडीओ ने ग्राम पंचायत बर्दगोनिया विकास खण्ड गौरीबाजार में अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का किया निरीक्षण

-समस्त ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य पर कार्य की मांग करने वाले श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराना करें सुनिश्चित -सीडीओ

Deoria News : मनरेगा योजनान्तर्गत एरिया ऑफिसर एप के माध्यम से चल रहे कार्य पर निरीक्षण आख्या अपलोड किये जाने के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बर्दगोनिया विकास खण्ड गौरीबाजार में अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय कार्यस्थल पर कुल 45 श्रमिक नियोजित थे। सभी श्रमिकों के पास जॉबकार्ड नहीं थे। कार्यस्थल पर सीआईबी नहीं लगाया गया था। सीआईबी नहीं लगाये जाने पर सम्बन्धित से चार गुने की धनराशि वसूल करने के निर्देश दिये गये। कार्य सथल पर पेयजल की व्यवस्था भी नहीं की गयी थी। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं पाया गया।

जॉब कार्ड नहीं पाये गये

तालाब की खुदाई में स्टेप नहीं बनाये जाने पर तकनीकी सहायक भगवान शाही का आज मानदेय अदेय करते हुए निर्देश दिये गये कि मानक के अनुरूप स्टेप बनाते हुए तालाब की खुदाई कराना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत बर्दगोनिया में ही एक अन्य तालाब की खुदाई कार्य पर कुल 15 श्रमिक नियोजित थे। कार्य स्थल पर कुछ श्रमिक के पास जॉब कार्ड नहीं पाये गये।

पूर्ण करायें

खुदाई में स्टेप नहीं बनाए जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक को चेतावनी देते हुए निर्देश दिये कि प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराना सुनिश्चित करें। अधिक श्रमिकों को कार्य पर लगाते हुए कार्य को पूर्ण करायें।

वेतन रोका गया

ग्राम पंचायत रामलखन में तालाब खुदाई कार्य चल रहा था, जिस पर कुल 21 श्रमिक कार्य पर पाये गये एवं तकनीकी सहायक राम भवन साहनी मौके पर अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाये जाने पर आज का मानदेय अवरूद्ध कर दिया गया।

फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं पाया गया

कार्यस्थल पर सीआईबी नहीं लगाया गया था। सीआईबी नहीं लगाये जाने पर सम्बन्धित से चार गुने की धनराशि वसूल करने के निर्देश दिये गये। कार्य स्थल पर पेयजल की व्यवस्था भी नहीं की गयी थी। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं पाया गया।

रोजगार उपलब्ध हो सके

खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि समस्त ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य पर कार्य की मांग करने वाले श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं प्रत्येक स्थल पर निरीक्षण करते हुए ऐप के माध्यम से आख्या अपलोड करना सुनिश्चित करें।

Related posts

अमृत सरोवर और पार्क बनाने में फिसड्डी देवरिया के सभी ब्लॉक : बार-बार नोटिस के बावजूद लक्ष्य से चूके

Harindra Kumar Rai

किसानों के साथ योगी सरकार कर रही बेजुबानों की भी फिक्र : बानर वन और सोलर फेंसिंग योजना से इन जीवों की होगी रक्षा

Rajeev Singh

BREAKING : देवरिया, गोरखपुर के एआरटीओ समेत 28 का तबादला, आशुतोष शुक्ला को मिली कमान, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : हर बूथ पर मन की बात सुनेंगे जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता, प्रदेश कार्यालय को जाएगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

सीएम आदित्यनाथ बोले- कोई भी खुले में रात न बिताए, 10 नवंबर को यूपी में अवकाश की घोषणा की

Sunil Kumar Rai

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से नोएडा में बाढ़ का खतरा : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने प्रभावित गांवों का किया दौरा

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!