खबरेंदेवरिया

उपलब्धि : अखिलेंद्र शाही को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित, दिया यह विशिष्ट सर्टिफिकेट

Lucknow / Deoria News : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने राजभवन लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश (Indian Red Cross Society, Uttar Pradesh) राज्य शाखा के उपसभापति एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी देवरिया के सचिव अखिलेन्द्र शाही को रेडक्रास को विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए रेडक्रास सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की महासचिव डॉ हिमाबिन्दु नायक, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मैनेजिंग कमेटी के मेम्बर शफ़ी जमा उपस्थित रहे।

हुई थी बैठक

मंगलवार, 17 मई 2022 को इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, नई दिल्ली की वार्षिक बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई। इस बैठक में पूरे देश से सभी राज्यों के प्रतिनिधि के रूप में राज्यपाल सम्मिलित रहे। बैठक में इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) के प्रतिनिधि के तौर पर अध्यक्षता केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री (Ministry of Health and Family Welfare, Government of India) डॉ मनसुख मांडविया (Mansukh L. Mandaviya) कर रहे थे।

अवार्ड दिया गया

इस बैठक में इंडियन रेड क्रास सोसायटी देवरिया के सचिव एवं इंडियन रेड क्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के उप सभापति अखिलेन्द्र शाही को रेडक्रास के माध्यम से समाज के प्रति उनके सराहनीय कार्यों के लिये यह महत्वपूर्ण अवार्ड दिया गया।

ऑनलाइन करना पड़ा

यह सम्मान विशेष इसलिए भी है, क्योंकि राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इस पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम था। परन्तु नई दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कार्यक्रम वर्चुअल किया गया।

Related posts

जल जीवन मिशन की हकीकत : ग्रामीणों ने सीडीओ को गिनाईं समस्याएं, लीक हो रहे पाइप से पानी की आपूर्ति बाधित, दो एजेंसी पर लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai

अपराधियों का समर्थन करना छोड़े विपक्ष : एनकाउंटर के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव ने दिया ये जवाब

Pushpanjali Srivastava

Deoria : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देवरिया के अखिलेंद्र शाही को दिया ये खास अवार्ड, लोगों ने दी बधाई

Abhishek Kumar Rai

यूपी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज : सीएम योगी का आदेश-जिम्मेदारी से मिशन को आगे बढ़ाएं विभाग

Swapnil Yadav

बड़ी खबर : एफडीआर में धांधली की होगी जांच, किसानों पर पड़ेगा ये असर

Sunil Kumar Rai

शिकायत पर शिफ्ट हुई पोल्ट्री फॉर्म : एसडीएम ने लोकेशन पर लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!