उत्तर प्रदेशखबरें

देवरिया और कुशीनगर समेत इन जिलों के लिए अलर्ट जारी : भारी बारिश और शीतलहर बिगाड़ेगी हाल

Uttar Pradesh News : भारत से सटे अफगानिस्तान व पाकिस्तान के बीच में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं में परिवर्तन हुआ हैं। उत्तर पश्चिमी हवाओं का सिलसिला अब दक्षिण पूर्वी हो गयी है, जिससे मौसम साफ हुआ है और तापमान में वृद्धि हो रही है।

यूपी के ज्यादातर जिलो में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास है। इससे ठंड व शीतलहर की स्थिति समाप्त हो गई है। लेकिन मौसम विभाग ने लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, शामली समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

25 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड
हालांकि बीते 25 दिनों से यूपी में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से प्रदेश वासियों को राहत मिली है। घना कोहरा अभी भी कुछ जिलों में छाया हुआ है। आने वाले दिनों में कोहरे से राहत मिलने के आसार है।

घने कोहरे का असर रेलगाड़ी व विमान सेवा पर भी पड़ा है। यही वजह है कि मंगलवार को कई विमान लखनऊ एयरपोर्ट से 3-4 घण्टे विलम्बित रहे, वही कई रेलगाडियां भी कोहरे के कारण घंटों लेट रहीं। बीते 24 घंटे में गोरखपुर सबसे ठंडा जिला रहा।

वहीं 21 जिलों में बारिश होने से मौसम में एक बार फिर बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। क्योंकि पिछले 3 दिनों से प्रदेश वासियों को धूप की वजह से बड़ी राहत मिली है।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कही कही बारिश होने तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घण्टा की तेजी से हवाये भी चलेंगी। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते है। राजधानी लखनऊ में भी बादल छाए हैं। हल्की बूंदा बांदी होने की संभावना है।

सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आसपास के इलाकों में शीत दिन होने की संभावना है। इसके अलावा देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी में बारिश की संभावना है।

इन जिलो में बारिश की चेतावनी
सहारनपुर, शामली, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है।

Related posts

DEORIA : 1 सितंबर को देवरिया में होगी पेड़ों की नीलामी, फर्म और ठेकेदार ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

बूथ संयोजकों के बूते निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी

Rajeev Singh

खुशखबरी : 36 हजार पदों पर जल्द भर्ती शुरू करेगी योगी सरकार, सीएम ने तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

Kargil Vijay Diwas : कारगिल विजय की 23वीं वर्षगांठ पर देश ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, विषम परिस्थितियों में मिली थी जीत

Harindra Kumar Rai

Deoria Principle Viral Video: देवरिया पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया, डीएम ने जांच टीम गठित की

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भटनी में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!