खबरेंपूर्वांचल

गोड़धोइया नाले का गोमती रिवर फ्रंट की तरह होगा कायाकल्प : गोरखपुर में जलभराव से मिलेगी निजात, जानें पूरा प्लान

Gorakhpur News : गोरखपुर के निवासियों को जल्द ही जरभराव समेत अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जनपद के दौरे पर पहुंचे थे। शहर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण आदेश दिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर के गोड़धोइया नाले की तल्लीझार सफाई, दोनों तरफ पक्की सड़क निर्माण और पौधरोपण का काम कराया जाए। साथ ही, नागरिकों को नाले में कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास होना चाहिए कि गोड़धोइया नाला स्वच्छता, जलनिकासी की सुविधा और सौंदर्य का प्रतिमान बने।

जलनिकासी की समस्या दूर होगी

मुख्यमंत्री शनिवार को जनपद गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के निरीक्षण के उपरान्त अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गोड़धोइया नाले के सुंदरीकरण की परियोजना महानगरवासियों के लिए कई मायने में महत्वपूर्ण है। नाले के कायाकल्प के बाद गोरखपुर महानगर की 50 प्रतिशत आबादी की जल निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही, यह शहर के खूबसूरत स्थलों में भी सम्मिलित होगा।

सुंदरीकरण कराया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाले के दोनों किनारों पर बोल्डर पिचिंग करायी जाए, ताकि बरसात में पानी का बहाव अधिक होने पर भी कटान न होने पाए। प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए नाले में कुछ स्थानों पर जालियां भी लगायी जाएं। नाले के अंतिम छोर पर जहां वह रामगढ़ताल में मिलता है, वहां एक छोटा तालाब भी विकसित किया जाये और वहां पर बच्चों व युवाओं के मनोरंजन के लिए वाटर स्पोर्ट्स बॉडी विकसित की जाए।

जल्द पूरा होगा काम
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विजय किरन आनंद व नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नाले के दोनों तरफ 7-7 मीटर की पक्की सड़क बनाई जाएगी। 9 किलोमीटर की लंबाई वाले इस नाले की 6 पोकलेन मशीनों से सफाई कराई जा रही है। काफी कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्यों को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

900 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

इस नाले का कायाकल्प 900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए उनका हाल जाना। इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल, सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मण्डलायुक्त गोरखपुर रवि कुमार एनजी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने सीएम सिटी को दिया 629 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का गिफ्ट : सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 193 गांवों को मिलेगा नल से जल

Rajeev Singh

24 घंटे में तोड़नी होंगी निर्माणाधीन मॉडर्न वेटेनरी क्लिनिक की दीवारें : सीडीओ देवरिया ने संस्था पर भी लिया एक्शन

Swapnil Yadav

जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ने पर भाजपाइयों में खुशी : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने मिठाई खिला कर किया इजहार

Satyendra Kr Vishwakarma

इंवेस्टर्स ने देवरिया में दिखाई दिलचस्पी : 288 करोड़ के निवेश का मिला प्रपोजल, डीएम ने की समीक्षा

Sunil Kumar Rai

राजधानी लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर सहित 3 शहरों में बढ़े कोरोना मरीज : सीएम ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : 5 साल में दोगुना हुआ यूपी का बजट, इन क्षेत्रों से हुई रिकॉर्ड इनकम, पढ़ें आंकड़ें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!