उत्तर प्रदेशखबरें

खुशखबरी : नौवीं और अगली कक्षाओं के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी योगी सरकार, महिलाओं को भी मिलेगा तौहफा

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने योजना के तहत 9वीं या उससे उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत् समस्त पात्र बच्चों को लैपटॉप प्रदान करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के सुपोषण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है।

पिछले 5 वर्षों में निराश्रित महिला पेंशन योजना की धनराशि 500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह की गयी है। साथ ही, योजना के साथ 13.69 लाख लाभार्थी जोड़े गए हैं। पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे पुलिस, चिकित्सा, आश्रय एवं विधिक सहायता के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में वन स्टॉप सेण्टर संचालित हैं। इनके माध्यम से 01 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता प्रदान की गयी है।

इन विभागों ने दिया प्रजेंटेशन

मुख्यमंत्री सोमवार को शास्त्री भवन में सामाजिक सुरक्षा सेक्टर के 8 विभागों के प्रस्तुतीकरण के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। सामाजिक सुरक्षा सेक्टर के अन्तर्गत महिला कल्याण, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, श्रम एवं सेवायोजन, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट-माप विभागों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

महिला शरणालय की स्थापना हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं व बच्चों से संबंधित विषयों पर प्रभावी नीतियों के निर्माण एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में मण्डल स्तर पर कम से कम एक महिला संरक्षण गृह और महिला शरणालय की स्थापना करायी जाए।

11 लाख बालिकाओं को मिला लाभ

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 11.57 लाख बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। इस योजना के प्रति व्यापक जागरूकता के लिए कार्य किया जाए। अभियान चलाकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को आच्छादित कराया जाए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के सरलीकरण व अधिक प्रभावी संचालन के लिए गाइडलाइन्स में आवश्यक संशोधन किया जाए।

समन्वय बनाए रखें

सीएम ने कहा कि अंतर्विभागीय समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन की क्षमता बढ़ती है। मिशन शक्ति के तृतीय चरण को ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों को गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का प्रयास होने चाहिए।

तीन गुना बढ़ा बजट

विभागीय स्तर पर कार्यों की भौतिक समीक्षा और सत्यापन होते रहने चाहिए, जिससे कोई भी निर्माण कार्य लम्बित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास योजना की परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए भौतिक परीक्षण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की धनराशि में लगभग तीन गुने की वृद्धि की है। इससे निराश्रित महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को बड़ा आर्थिक संबल मिला है।

लैपटॉप दिए जाएं

उन्होंने कहा कि विकासखण्ड स्तर पर स्वावलम्बन कैम्पों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के फॉर्म भरवाए तथा स्वीकृत करवाए जाएं। कोविड काल में निराश्रित हुए बच्चों की शिक्षा-सुरक्षा और व्यवस्थित जीवन यापन के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना लागू की गयी है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य) योजना के सहज, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत मॉनिटरिंग के लिए एमआईएस पोर्टल तैयार कराया जाए। इस योजना के तहत 9वीं या उससे उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत् समस्त पात्र बच्चों को लैपटॉप प्रदान किया जाए।

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं

उन्होंने कहा कि सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। प्रदेश के राजकीय व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित समस्त महिला एवं बाल देखरेख संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। महिला संरक्षण एवं बाल देख-रेख संस्थाओं में आवासित महिलाओं तथा 16 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों की अभिरुचि की मैपिंग करते हुए कौशल विकास प्रशिक्षण कराया जाए।

रोजगार प्लेटफॉर्म से लिंक करें

सीएम ने आगे कहा, “इन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं व रोजगार प्रदाता कम्पनियों व संगठनों से समन्वय श्रम विभाग द्वारा संचालित सेवा मित्र पोर्टल व ऐसे अन्य रोजगार प्लेटफार्म से लिंक करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा बाल सेवा योजना की तय राशि त्रैमासिक किस्तों में समय से पात्र लोगों के बैंक खाते में भेजी जाए।”

Related posts

सीएम ने विधायी डिजिटल वीथिका का किया लोकार्पण : वर्ष 1887 से अब तक का गौरवशाली इतिहास देख सकेंगे लोग

Pushpanjali Srivastava

किसान सम्मान दिवस का शेड्युल जारी : इस आधार पर होगा किसानों का चयन, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

Sunil Kumar Rai

B.ed Admission 2022: 15 मई तक बीएड में प्रवेश के लिए करें आवेदन, उसके बाद देना होगा लेट फीस

Harindra Kumar Rai

बीजेपी का बूथ विजय अभियान : पदाधिकारियों ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, लोगों से की पार्टी को विजयी बनाने की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria news : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह कोविड संक्रमित हुए, निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

5G Spectrum Auction : अंबानी और अडाणी के बीच होगा मुकाबला, इन 4 कंपनियों ने किया आवेदन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!