उत्तर प्रदेशखबरें

B.ed Admission 2022: 15 मई तक बीएड में प्रवेश के लिए करें आवेदन, उसके बाद देना होगा लेट फीस

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में इस सत्र में बीएड (Bachelor of Education – B.ed) में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 16 मई से 20 मई तक लेट फीस के साथ एडमिशन फॉर्म जमा होंगे। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो।

इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University) को दी गई है। 18 अप्रैल से विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन लेने शुरू कर दिए थे। बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन के लिए अब बस 6 दिन ही शेष बचे हैं। उसके बाद 16 मई से 20 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा होंगे।

इतनी है फीस

सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है। 16 मई के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 1600 रुपये व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों से 800 रुपये फीस ली जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

25 जून से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 जून से डाउनलोड होने शुरू हो जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई को कराई जाएगी। 5 अगस्त को रिजल्ट घोषित होने की संभावना है। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। ताकि अभ्यर्थियों को दूर की यात्रा न करनी पड़े। परीक्षा केंद्रों पर कोविड गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।

Related posts

Deoria news : जल जमाव से परेशान लोगों और कांग्रेस ने किया जल सत्याग्रह, नहीं निकला समाधान तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Abhishek Kumar Rai

व्हॉट्सअप से पकड़ा गया प्रधानाचार्य का झूठ : डीएम ने वेतन रोका, पढ़ें देवरिया के मठिया तिवारी स्कूल का हाल

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता को सौंपे 35 प्रोजेक्ट्स : 692 विकास कार्यों की रखी नींव, पढ़ें सभी परियोजनाएं

Sunil Kumar Rai

देवरिया हमारे लिए घर के आंगन जैसा : जीआईसी में बोले मुख्यमंत्री योगी, बैतालपुर चीनी मिल पर दिया बड़ा बयान

Abhishek Kumar Rai

1.25 करोड़ परिवारों को दिसंबर तक मिलेगा पट्टे की जमीन का मालिकाना हक : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

अवसर : बकाया बिजली बिल बढ़ा रहा टेंशन तो यूपी सरकार की योजना का लें लाभ, मिल रहा भारी छूट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!