खबरेंदेवरिया

किसान सम्मान दिवस का शेड्युल जारी : इस आधार पर होगा किसानों का चयन, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

Deoria News : उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया है कि रबी 2022-23 के फसलों में किसान सम्मान दिवस (Kisan Samman Diwas) के लिए अधिक उत्पादन के आधार पर कृषकों का चयन जनपद के गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा।

साथ ही प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को जिलाधिकारी के माध्यम से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। फसल प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक कृषकों को निर्धारित प्रारुप पर आवेदन कर 31 दिसंबर 2022 तक उप कृषि निदेशक कार्यालय में 10 रुपये प्रति कृषक जमा कराकर पंजीकरण करना होगा।

विभागीय योजना में आयोजित प्रदर्शनी के लाभार्थी कृषक भी सहभागिता कर सकते हैं। विशेष योग्यता के लिए फसल उत्पादन के साथ-साथ कृषकों में फार्मिंक सिस्टम के अन्तर्गत कृषि के अतिरिक्त –
-कोई अन्य (औधानिक/ पशुपालन/ कुक्कुट पालन/ मत्स्य पालन/ मधुमक्खी/ शाकभाजी उत्पादन) को अपनाया हो
-कृषि उत्पादन में कृषि तकनीकी का प्रयोग करता हो
-किसान सम्मान योजना में जो कृषक पुरस्कार एक बार प्राप्त कर चुके हैं, उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

किसान सम्मान दिवस के आयोजन में 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति/जनजाति के कृषकों का भी आवेदन होगा। लघु एवं सीमान्त तथा महिला कृषकों को आवेदन में प्राथमिकता दी जायेगी।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 है। उपज मूल्यांकन के लिए क्राप कटिंग की अवधि 10 अप्रैल से 15 मई 2023 तक है। क्राप कटिंग के आधार पर उत्पादन का आकलन (गठित समिति) 16 मई से 20 मई तक किया जाएगा।

किसान सम्मान के लिए जनपद स्तर पर गठित समिति के समक्ष प्रस्ताव स्वीकृत के लिए प्रस्तुत करने की अवधि 21 मई से 31 मई तक है। जनपद स्तर पर पुरस्कार के लिए चयनित कृषकों की सूची को कृषि निदेशालय भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। पुरस्कार वितरण 23 दिसम्बर 2023 को किया जायेगा।

उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं समस्त तहसीलदार को उपरोक्त अवधि का पालन करने के दृष्टिगत अवगत कराया है कि अधिक से अधिक कृषकों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।

प्रत्येक विकास खण्ड के स्तर पर क्राप कटिंग का मूल्यांकन सहायक विकास अधिकारी (कृषि)/ वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘‘बी’’ की अध्यक्षता में लेखपाल/ प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘‘सी’’ के देखरेख में किया जायेगा।

प्रत्येक विकास खण्ड के आवेदन पत्र पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि/कृषि रक्षा)/ वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘‘बी’’ के जांचोपरान्त कार्यालय में भेजे जाएंगे।

Related posts

कम बारिश ने बढ़ाई मुश्किल : 75 टीमें जनपदों में करेंगी सर्वेक्षण, सीएम योगी ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट, यूपी के 62 जिलों में औसत से कम वर्षा

Sunil Kumar Rai

पिडरा पुल से जल्द शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने देखा गोर्रा नदी का रौद्र रूप, मूर्ति विसर्जन स्थलों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

स्वेज इंडिया और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सड़क जागरूकता अभियान : लोगों को किया जागरूक

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 24 जनवरी से कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त राशन, इस तिथि तक होगा वितरण

Satyendra Kr Vishwakarma

Agnipath Scheme Protest : अग्निपथ योजना के विरोध में उत्पात की वजह से रद्द हुई थी 2100 ट्रेनें, 259 करोड़ की संपत्ति को नुकसान

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने 11000 लाभार्थियों के खाते में भेजी धनराशि : स्ट्रीट वेंडर्स से गुंडा टैक्स की वसूली पर दिया बड़ा बयान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!