खबरेंदेवरिया

मत्स्य पालकों के लिए बड़ी खबर : इसी महीने शुरू होगा बीज का वितरण, जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह के निर्देश पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य नन्द किशोर ने बताया है कि मत्स्य बीज वितरण का कार्य गतिमान माह के मध्य से प्रारम्भ हो कर सितम्बर माह के अन्तिम सप्ताह तक होना है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निगम की हैचरी, विभागीय प्रक्षेत्र से भारतीय मेजर कार्प, कॉमन कार्प मत्स्य बीज वितरण (फ्राई, फिंगरलिंग) का लक्ष्य निदेशालय स्तर से प्राप्त हो गया है।

जनपद अन्तर्गत स्थित समस्त पट्टे धारकों, निजी क्षेत्र के मत्स्य पालकों को उन्होंने अवगत कराया है कि यथा सम्भव अपने-अपने तालाबों में निर्धारित मानक के अनुसार मत्स्य बीज संचय कराएं।

मत्स्य बीज वितरण से सम्बन्धित जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में –
-सदर, बरहज तहसील के लिए प्रभारी रितेश कुमार शाही मोबाइल नंबर 7318209819
-रुद्रपुर, सलेमपुर, भाटपाररानी तहसील के लिए वेंकटेश्वर त्रिपाठी मोबाइल नंबर 9415101051 तथा रामनरेश यादव मोबाइल नंबर 9984940549 एवम
-क्षेत्रीय कर्मचारी / तहसील प्रभारी / कार्यालय में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

यूपी : श्रीराम मन्दिर में लगेंगे भरतपुर के इस इलाके के नक्काशीदार पत्थर, 4 आईआईटी और 5 संस्थानों ने तैयार किया डिजाइन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 30 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस : सेवा समाप्ति से पहले प्रशासन ने दिया ये मौका

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी बोले : पूर्वोत्तर को शेष भारत से अलग रखने के हुए कुत्सित प्रयास, एबीवीपी के छात्रों से की भेंट

Shweta Sharma

देवरिया-गोरखपुर मार्ग से हटेगा अतिक्रमण : उद्यमियों की मांग पर डीएम ने दिए आदेश, प्राथमिकता से होगा उद्योग बंधु की समस्याओं का समाधान

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : आशुतोष हॉस्पिटल पर लगा 34 लाख का जुर्माना, अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना में फर्जी क्लेम कर किया लाखों का फर्जीवाड़ा

Sunil Kumar Rai

जनसेवा के 20 साल : मोदी@20 कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएगी देवरिया भाजपा, सांसद हरीश द्विवेदी और प्रोफेसर वाचस्पति द्विवेदी समेत बड़ी हस्तियां लेंगी हिस्सा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!