खबरेंदेवरिया

Doeria News : भारत विकास परिषद देवरिया ने घर-घर जाकर बांटे तिरंगे, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया जागरूक

Deoria News : स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत विकास परिषद् की देवरिया (Bharat Vikas Parishad, Deoria) शाखा के सदस्यों ने घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया। संगठन ने शहर के हनुमान मंदिर, सीसी रोड, इंदिरा नगर इलाके में घर और दुकानों पर जाकर झंडा दिया।

भारतवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है

परिषद के अध्यक्ष नितिन बरनवाल एवं सचिव शरद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाना हम सब की जिम्मेदारी है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे इस महोत्सव की गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। इससे हर भारतवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारी

इसी कड़ी में सोमवार को जिला अस्पताल में फल वितरण किया जाएगा। महोत्सव के बाद झंडे को सम्मान के साथ सुरक्षित रखने के लिए सभी को थैला भी प्रदान किया गया। अभियान में अतुल बरनवाल, गौरव गोयल, आशीष कनोडिया, पीयूष अग्रवाल, अमित बरनवाल, अमन बरनवाल, राजकुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।

Related posts

देवरिया में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती : एनसीसी कैडेट्स ने निकाला मार्च, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

Abhishek Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 को दिए 9 महत्वपूर्ण आदेश, जानें

Sunil Kumar Rai

DDU Sports Fellowship Program : 10 अक्टूबर को होगा डीडीयू गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ स्पोर्ट्स फेलोशिप के लिए चयन, साथ लेकर जाएं ये पेपर

Abhishek Kumar Rai

Prakritik Kheti Karyashala : सीएम योगी ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती कार्यशाला का किया शुभारंभ, जानें इस तरीके से खेती के फायदे और सरकार का लक्ष्य

Harindra Kumar Rai

भाजपा सरकार में महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर और सशक्त : संवाद कार्यक्रम में बोलीं अलका सिंह

Swapnil Yadav

और ऐसे हुई गरीब बेटियों की वीआईपी शादी… : मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद, फिल्म सुपरस्टार रविकिशन ने गाया गाना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!