खबरेंनोएडा-एनसीआर

खुशखबरी : 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवकों को मिलेगी नौकरी, जानें पात्रता की शर्तें और प्रक्रिया

Noida News : शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी गौतमबुद्ध नगर संग प्रिय आनंद ने आगामी रोजगार मेला के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय गौतमबुद्ध नगर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नोएडा के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 24 मार्च, 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Government Industrial Training Institute) निठारी, सेक्टर-31 नोएडा में सुबह 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इन पदों पर मिलेगी नौकरी
उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले रोजगार मेले में लगभग 10 कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। विभिन्न प्रकार की रिक्तियों के अनुसार हाई स्कूल, आईटीआई (वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन) इंटरमीडिएट और डिप्लोमा की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों की उम्र 18-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अपने सभी दस्तावेजों के साथ आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

10 बजे से शुरू होगा
बेरोजगार अभ्यर्थी आगामी 24 मार्च, 2022 को सुबह 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निठारी, सेक्टर-31 नोएडा में अपने शैक्षिक मूल प्रमाण प्रपत्रों के साथ उपस्थित होकर आयोजित होने वाले रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने यह जानकारी दी।

Related posts

रणविजय सिंह बघेल बने अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव : अमित सिंह बबलू और अमित सिंह सिट्टू को मिली ये जिम्मेदारी

Satyendra Kr Vishwakarma

विद्युत कर्मियों ने ली शपथ : सुरक्षा मानकों में नहीं होगी चूक

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में इन तिथियों पर लगेगी विशेष लोक अदालत : नोडल अधिकारी ने बैंक प्रबंधकों को दी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

दस्तक अभियान में चिन्हित होंगे इन लक्षण वाले मरीज : हर घर जाएंगे स्वास्थ्य कर्मी, देवरिया प्रशासन ने बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

यूपी में 29 पीपीएस अफसरों का तबादला : कई जिलों के एएसपी बदले, पढ़ें सभी नाम

Swapnil Yadav

Dhanteras 2021 : एक लाख एक हजार दीयों की रोशनी से रोशन हुआ गोरखपुर, देखें Photos

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!