खबरेंनोएडा-एनसीआर

पीएम किसान सम्मान निधि : 25 मार्च तक किसानों को कराना होगा eKYC, नहीं कराने से होगा ये नुकसान

Gautam Buddh Nagar : भारत सरकार एवं नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशों के क्रम में उप कृषि निदेशक गौतमबुद्ध नगर ने जनपद के समस्त कृषकों को बड़ी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojna) के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे जनपद के समस्त लाभार्थी कृषक एवं नया पंजीकरण करा रहे किसान स्वयं या जन सुविधा केंद्र जाकर पीएम किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं। सभी किसानों को 25 मार्च 2022 तक eKYC पूर्ण कराना होगा।

ये है प्रक्रिया
उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थी कृषकों का आधार validation के लिए नया लिंक eKYC के नाम से pmkisan.gov.in पोर्टल पर खोल दिया है। पोर्टल पर दिये गये लिंक eKYC पर जाकर आधार नंबर भरने के पश्चात रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरेंगे। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त OTP भरने के बाद आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होने के बाद eKYC की प्रक्रिया पूरी होगी।

रुक जाएगी किस्त
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे कृषकों तथा नये पंजीकरण करा रहे लाभार्थियों को eKYC 25 मार्च, 2022 तक पूर्ण कराना अनिवार्य है। अगर कृषक इस अवधि में eKYC प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो माह अप्रैल में आने वाली किस्त से वंचित होना पड़ेगा।

Related posts

DEORIA : बार एसोसिएशन ने जनपद के 11 न्यायाधीशों की विदाई की, समारोह का हुआ आयोजन

Sunil Kumar Rai

Aadhar Card : आधार के जरिए अगस्त में हुए 23.45 करोड़ E-KYC Transaction, जुलाई के मुकाबले हुआ 44 फीसदी ज्यादा वेरिफिकेशन

Abhishek Kumar Rai

एसपी संग रैन बसेरा पहुंचे डीएम : देवरिया के सभी रैन बसेरों को 24 घंटे में शुरू करने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

UP Board Result 2022 :  लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

सोशल ऑडिट समीक्षा : तीन ब्लॉक में वसूली न होने से नाराज सीडीओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, लंबित प्रकरण पर जताई नाराजगी

Abhishek Kumar Rai

Cabinet Decision : योगी कैबिनेट ने स्वास्थ्य से सड़क तक के प्रस्तावों को दी मंजूरी, जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!