उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में 29 पीपीएस अफसरों का तबादला : कई जिलों के एएसपी बदले, पढ़ें सभी नाम

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शुक्रवार को शासन ने 29 पीपीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी की है। इसमें यूपी के लखनऊ, कानपुर देहात, आगरा, गाजीपुर समेत अन्य जिलों के अफसर शामिल हैं।

अरुण कुमार सिंह को उप सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, दिनेश कुमार पुरी को अपर पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ, ओमप्रकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल मिर्जापुर में तैनाती दी गई है। बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

पढ़ें पूरी लिस्ट
लिस्ट के मुताबिक ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गाजीपुर, हरि गोविंद को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ, राजेश कुमार पांडेय को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात, राजेश कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर, अभय नाथ त्रिपाठी को अपर पुलिस अधीक्षक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

सीएम सुरक्षा में भेजे गए रूपेश सिंह
रूपेश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा लखनऊ, सुबोध गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा, आलोक दुबे को अपर पुलिस अधीक्षक व स्टाफ ऑफिसर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, जया शांडिल्य को अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ, जितेंद्र कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक व स्टाफ ऑफिसर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, श्यामदेव को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी सीतापुर भेजा गया है।

इनका भी हुआ तबादला
इसके साथ ही शंकर प्रसाद को उप सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, अवनीश कुमार मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा, घनश्याम को अपर पुलिस अधीक्षक अधिसूचना मुख्यालय लखनऊ, मोनिका चड्ढा को अपर पुलिस अधीक्षक अधिसूचना मुख्यालय लखनऊ, बसंतलाल को अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ, अंकिता सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक मध्यांचल विद्युत वितरण लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

Related posts

देवरिया में ब्रजेश पाठक : कान्हा गौशाला में गौवंश को खिलाया चारा, मलिन बस्ती में जमीन पर बैठ सुनीं समस्याएं

Rajeev Singh

डीएम हो तो ऐसा : देवरिया में 14 दिन में बनी सड़क, एक दिन में सुलझा 8 साल से लंबित विवाद, पढ़ें दिलचस्प खबर

Harindra Kumar Rai

मोहन सिंह सेतु : डेडलाइन के 4 साल बाद तक तैयार नहीं हुआ पुल, डीएम ने तलब की कंप्लीट रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी : प्रदेश के सात लाख ग्राम पंचायत सदस्यों को भत्ता देगी योगी सरकार, प्रधान, बीडीसी और ब्लॉक प्रमुख को मिलेगा ये लाभ

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई : जनपद में आए 284 प्रकरण, दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों को दी ये चेतवानी

Sunil Kumar Rai

IMS में PDP का आयोजन : शिक्षक-शिक्षण से जुड़े हर पहलू पर हुई मंथन, नैक के मानकों पर खरा उतरने की तैयारी

Shweta Sharma
error: Content is protected !!