खबरेंनोएडा-एनसीआर

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मकनपुर खादर बांध का लिया जायजा : ग्रामीणों ने दी बड़ी जानकारी, साल 1978 के…

Gautam Buddh Nagar : गौतम बुध नगर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप मंगलवार को नोएडा के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम मकनपुर खादर में पहुंचकर बने तटबंध का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण के दौरान ग्राम वासियों से वार्ता की। यमुना तट के समीप ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यमुना का जल स्तर बढ़ने के साथ गांव की सीमा तक पानी आ जाता है, लेकिन 1978 के बाद कभी भी पानी गांव के अंदर प्रवेश नहीं किया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि उनके द्वारा यमुना नदी की स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि बनायी रखी जाए तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियों को सुदृढ़ रखा जाए।

डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि इस संबंध में यमुना नदी से लगे हुए ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनको भी इस संबंध में पहले से ही जागरूक रखा जाए। इसी क्रम में एसडीएम सदर द्वारा आज ग्राम बड़ौली बांगर और याकूतपुर का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार अन्य राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी इस संबंध में जनपद में निरंतर स्तर पर निरीक्षण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम आदित्यनाथ बोले- कोई भी खुले में रात न बिताए, 10 नवंबर को यूपी में अवकाश की घोषणा की

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने देवरिया में युवा उत्सव इंडिया कार्यक्रम का किया शुभारंभ : सांसद-विधायक ने बढ़ाया उत्साह

Shweta Sharma

समाधान दिवस में सुलझे 41 प्रकरण : डीएम और एसपी ने बरहज तहसील में की सुनवाई, भाटपाररानी में आए सर्वाधिक 81 मामले

Sunil Kumar Rai

यूपी : ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन करेगी योगी सरकार, पर्यटन क्षेत्र के लिए सीएम ने तय किए लक्ष्य, जानें

Abhishek Kumar Rai

एआरटीओ की मनमानी से नाराज डीएम : वेतन काटने का दिया आदेश, बताया सड़क सुरक्षा माह का कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

World Environment Day 2022 : विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने का लिया संकल्प, नवाब सिंह नागर ने की ये अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!