खबरेंखेल

Sunil Gavaskar : पूर्व कप्तान सुनिल गावस्कर ने 33 साल बाद सरकार को लौटाई जमीन, जानें वजह

Mumbai News : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) को तीन दशक से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद जमीन सरकार को वापस करनी पड़ी है। मुंबई में क्रिकेट अकादमी (Cricket Academy) स्थापित करने के लिये उन्हें 33 साल पहले सरकारी भूखंड आवंटित किया गया था। उन्होंने इसे वापस लौटा दिया है।


महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने उपनगरीय बांद्रा इलाके में गावस्कर को आवंटित किये गये भूखंड का उपयोग नहीं करने पर पिछले साल नाराजगी व्यक्त की थी। इस भूखंड पर क्रिकेट अकादमी स्थापित की जानी थी, लेकिन तीन दशक बाद भी ऐसा नहीं हो पाया।

मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि गावस्कर ने महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) को भूखंड वापस लौटा दिया है। आव्हाड ने इस बात की भी पुष्टि की कि गावस्कर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि वह वर्षों पहले बांद्रा में उन्हें दिये गये भूखंड पर क्रिकेट अकादमी स्थापित नहीं कर पाये हैं।

अनुरोध किया था

इससे पहले गावस्कर ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ मिलकर अकादमी स्थापित करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से संपर्क किया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हो पाया था। इसके बाद एमएचएडीए ने गावस्कर से भूखंड को वापस करने का अनुरोध किया था।

महान बल्लेबाज रहे

सुनील गावस्कर की गिनती भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में होती है। सुनील गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले। इसमें 51 की औसत से 10122 रन बनाए। सुनील गावस्कर के नाम 34 टेस्ट शतक हैं, जो लंबे वक्त तक एक रिकॉर्ड रहा था.

Related posts

Deoria News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोटेदारों और आरोग्य मित्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने गांवों में विकास कार्यों का लिया जायजा : इंटरलॉकिंग की घटिया क्वालिटी पर तकनीकी सहायक के खिलाफ कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

यूपी पुलिस में 22 हज़ार पदों पर नौकरियों की बहार

Kajal Singh

फतेहपुर के पीड़ित दूबे परिवार से मिले विधायक जयप्रकाश निषाद : दिया मदद का भरोसा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का…

Sunil Kumar Rai

बलिया में चार पुलिसकर्मी निलंबित : शराब तस्करों से वसूली का चैट वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Kajal Singh

भारत विकास परिषद के 60 वर्ष पूरे : देवरिया शाखा ने मनाया स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि डॉ राजेश बरनवाल ने बताए 5 मूल मंत्र

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!