खबरेंनोएडा-एनसीआर

Mock Drill : फायर विभाग ने आग से बचाव के बताए उपाय, इस सोसाइटी में पहुंचे अधिकारी

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन 4 में स्थित ग्रीनआर्च सोसाइटी (Green Arch) में दमकल अधिकारी ने निवासियों, सेक्योरिटी, मेंटेनेन्स कर्मचारियों और अन्य को आग से बचाव के उपाय बताए। अग्नि शमन विभाग की ओर से बहुमंज़िला इमारतों में आपातकालीन स्थिति में मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारी की जांच की गई।

अग्निशमन विभाग ईकोटेक 3 से एफ़एसओ अजय सिंह की अगुवाई में फ़ायर सुरक्षा, आग के प्रकार, अग्नि से बचाव तथा उपकरणों के प्रयोग के बारे में बताया गया। साथ ही मॉक ड्रिल भी किया गया। गौतमबुद्ध नगर फायर विभाग लगातार लोगों को आग बुझाने के प्रति जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन 4 में स्थित न्यू होम्स प्राइवेट लिमिटेड (सेवियर ग्रीनआर्च) में एफएसओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम पहुंची।

वहां मॉक ड्रिल करके निवासियों को आग लगने पर उस पर काबू पाने के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि जब आग लगेगी, तो लोगों को कैसे बाहर निकालना है। आग बुझाने के लिए उन्हें तुरंत क्या कदम उठाने होंगे। करीब 1 घंटे चली ड्रिल में फायर अधिकारियों ने आग से बचाव की हर जानकारी दी। इस मौके पर निवासियों सहित एचआर मैनेजर आदर्श रघुवंशी, स्टेट मैनेजर सुधीर और नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : नए सदस्य के स्वागत की तैयारी में था परिवार, मगर सड़क हादसे ने ली गर्भवती महिला की जान

Rajeev Singh

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की वृहद वृक्षारोपण-2023 की समीक्षा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में अपहरण के आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी, पुलिस ने नोटिस चस्पा किया, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

महिला जागरूकता के लिए योगी सरकार ने शुरू की मुहिम : हर बुधवार ‘शक्ति दीदी’ आएंगी, समस्याओं का समाधान संग लाएंगी

Shweta Sharma

देवरिया में 19 मार्च को बंटेगा लैपटाप : वाहन डीलरों के लिए अनिवार्य हुआ ये नियम, पढ़ें 3 जरूरी खबरें

Swapnil Yadav

Deoria News : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की देवरिया कार्यकारिणी का गठन, अखिलेश गोस्वामी अध्यक्ष और शोभा राय महामंत्री बनीं, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!