खबरेंदेवरिया

खुशखबरी : 7 और 9 जून को देवरिया में आयोजित होगा रोजगार मेला, जानें पात्रता की शर्तें

Deoria News : जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया जीआईटीआई कैम्पस में 7 जून और 9 जून को सुबह 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें जनपद के युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा।

दो कंपनियां करेंगी हायर

जानकारी के मुताबिक निजी क्षेत्र की कम्पनी M/s Maruti Suziki Manpower Services 7 जून को तथा BRIGHTFUTURE ORGANIC HERBALS AND AYURVEDIC (OPC) PRIVATE LIMITED 9 जून को भर्ती करेंगी। भर्ती में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है। दोनों कंपनियां विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन करेंगी। रिक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण तथा उम्र सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।

15 हजार तक मिलेगा

तय योग्यता एवं उम्र वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी 7 जून और 9 जून को सुबह 10:30 बजे अपने पंजीयन कार्ड एवं रेज्यूमे (बायोडाटा) के साथ रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते है। चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन 11500-15000 रुपये के मध्य मिलेगा। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया में सम्पर्क करें।

Related posts

UP Cabinet Decision : यूपी कैबिनेट ने धान क्रय नीति का किया निर्धारण, रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया अनिवार्य, जानें और क्या बदला

Sunil Kumar Rai

BREAKING : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, जानें नई दरें

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पुलिस से प्रताड़ित पीड़ित ने एसपी संकल्प शर्मा से की कार्रवाई की मांग, लगाए गंभीर आरोप

Sunil Kumar Rai

मनरेगा का हाल : 100 दिन का रोजगार देने में पिछड़े देवरिया के ये ब्लॉक, सदर के 50 और सलेमपुर के 35 गांवों में बंद कार्य, कारण बताओ नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai

मौका : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में सरकार दे रही लाखों रुपये, 15 सितंबर तक आवेदन कर बनें कारोबारी

Sunil Kumar Rai

जिला पोषण समिति की बैठक : बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बनी योजना, गांवों में लाभार्थियों से होगा वितरण का सत्यापन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!