उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : UP Board के सवा करोड़ विद्यार्थियों के लिए जारी हुआ खास निर्देश, सचिव ने 3 दिन की मोहलत दी

Google Image | Representative Image

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh State Board of High School and Intermediate Education) ने डिजिटल अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक यूपी बोर्ड से जुड़े 28 हजार से अधिक स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9 से 12 तक के लगभग सवा करोड़ छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी बनाई जाएगी।

15 मई तक देनी होगी जानकारी

सचिव यूपी बोर्ड दिब्यकांत शुक्ल ने डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 15 मई तक सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाई जाए। साथ ही स्कूल की वेबसाइट और सभी शिक्षकों की ई-मेल आईडी भी बनवा कर जानकारी साझा की जाएगी।

प्राथमिकता में है

डीआईओएस को मंगलवार को भेजे पत्र में सचिव ने कहा है कि कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की 100 दिन की कार्ययोजना में सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।

शासन से हो रही निगरानी

उन्होंने कहा है कि शासन स्तर से इसकी निगरानी की जा रही है। स्पष्ट निर्देश के बावजूद ई-मेल आईडी बनवाने के कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर सचिव ने निराशा जताई। अब उन्होंने 15 मई तक हर हाल में ई-मेल आईडी बनवाने को कहा है। सचिव ने प्रोफॉर्मा जारी करते हुए 18 मई तक सभी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

यूपी : ‘स्कूल चलो अभियान’ से बदला प्रदेश में शिक्षा का स्तर, योगी सरकार ने किया कमाल, आंकड़ों से समझें

Sunil Kumar Rai

यूपी : ग्रामीण गांव में ही बनवा सकेंगे जाति, निवास और जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

चिंताजनक : यूपी में मिले कोरोना के 500 से ज्यादा नए केस, शासन ने जारी की एडवाइजरी

Harindra Kumar Rai

DEORIA : देवरिया की सभी तहसील पर 3 सितंबर को होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम बरहज में सुनेंगे समस्याएं

Harindra Kumar Rai

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं : UP Global Investors Summit 2023 से साकार होंगे युवाओं के सपने

Rajeev Singh

भारतीय भाषा उत्सव दिवस : बापू इंटर कॉलेज में याद किए गए महाकवि, प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया ने किया ये आह्वान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!