खबरेंराष्ट्रीय

BIG NEWS : एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ

Mumbai News : शिवसेना के बागी विधायक और नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र (Maharashtra) के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। आज शाम 7:30 बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। थोड़ी देर पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और एकनाथ शिंदे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की। हालांकि यह माना जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि वह शिंदे को समर्थन देंगे। वह सरकार को बाहर से सपोर्ट करेंगे। इससे पहले दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

गठबंधन किया

मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि साल 2019 में भाजपा और शिवसेना साथ में चुनाव लड़े। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें पूर्ण बहुमत मिला। पीएम ने चुनाव के दौरान भाजपा के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की और वो नाम सबको मंजूर भी था। लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना के नेताओं ने निर्णय किया कि बालासाहेब ठाकरे ने जिन विचारों का जीवन भर विरोध किया, ऐसे लोगों के साथ उन्होंने गठबंधन किया। इसके बाद हमने ढाई साल में एक सरकार देखी, जिसमें न कोई तत्व, न कोई विचार और न गति थी। वो लोग चालू इंफ्रास्ट्रक्चर को बंद कर रहे थे। वो लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त थे।

सरकार के दो-दो मंत्री जेल में हैं

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार के दो-दो मंत्री जेल में हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। बाला साहेब ने हमेशा दाऊद का विरोध किया, लेकिन उद्धव सरकार का एक मंत्री दाऊद से जुड़ा हुआ था। जेल में जाने के बाद भी उसे मंत्री पद से हटाया नहीं गया। ये बाला साहेब का अपमान है।

सरकार में आ रही थी समस्या: शिंदे

मीडिया से बातचीत में एकनाथ शिंदे ने बताया कि हम महाराष्ट्र के विकास के लिए एकसाथ आए हैं। हम लोगों को महाविकास अघाड़ी सरकार में काम करने में समस्याएं आ रही थीं। इस बारे में हमने उद्धव ठाकरे को बताया था। हमने अपना पक्ष समझाने की कोशिश की थी। बीजेपी के साथ हमारा नेचुरल गठबंधन था। हम लोग बाला साहेब के विचारों को लेकर आगे बढ़े तो सरकार की ओर से आखिरी में हिंदुत्व को लेकर कुछ फैसले लिए गए। 

Related posts

देवरिया भाजपा ने दवा बांट कर मनाया ये खास दिन : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Rajeev Singh

BIG NEWS : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और राज्य मंत्री दिनेश खटीक आज आएंगे देवरिया, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

पीएम किसान कैंप में देवरिया यूपी के टॉप-5 में शामिल : कैंप में 18094 शिकायतें हुईं निस्तारित, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai

68th National Film Awards : 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, इन फिल्मों ने जीता जूरी का दिल

Abhishek Kumar Rai

देवरिया से दुःखद खबर : धान के खेत में काम कर रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!